ब्रेकिंग न्यूज़

ब्रेकिंग न्यूज़....... कपूरथला जिले में आए 4 नए कोरोना पॉजिटिव, एक की मौत, सिटी थाना में पहुंचा कोरोना

- एक कोरियर मालिक व एक पुलिस अधिकारी की रिपोर्ट पॉजिटिव
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला 


कपूरथला जिले में कोरोना पॉजिटिव बढ़ रहे मामलों के क्रम में वीरवार को जिले में 4 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। जबकि सुल्तानपुर लोधी में एक कोरोना संकर्मित मरीज की मौत की खबर भी है। इस बात की पुष्टि करते हुए स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि नए आए चार मामलों में एक सिटी थाना कपूरथला से संबंधित पुलिस कर्मी व एक कोरिअर सर्विस का मालिक है जबकि दो अन्य केसअर्बन एस्टेट से संबंधित हैं जोकि पहले पॉजिटिव आए मरीजों के संपर्क में आए थे। जिसके बाद सिटी थाना के कर्मी के संपर्क और कोरियर मालिक के संपर्क की तलाश शुरू कर दी गई है। सिटी थाना प्रभारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस अधिकारी के पॉजिटिव आने के बाद थाने के सभी 30 कर्मचारियों का टेस्ट करवाने की कवायद की जा रही है और पूरे थाने को सेनीटाइज भी किया गया है।

सूत्रों की माने तो तो कोरिअर सर्विस और पुलिस कर्मी के पोसिटिव आने के बाद शहर में कोरोना संक्रमितों के मामले बढ़ने के आसार है।  
स्वास्थ्य अधिकारियों ने जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों से सहानुभूति रखें और भेदभाव न करे। अपना बचाव रखते हुए घर पर ही रहे। बेहद जरूरी होने पर ही अपने घरों से बाहर निकले और सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मास्क भी जरूर पहने।




No comments