ब्रेकिंग न्यूज़

बेहतरीन आनलाईन शिक्षा देने में प्रयासरत ह‍िन्‍दू कन्‍या कॉलेज - डॉ गर्ग

- कालेजिएट स्कूल के बच्चों के साथ की आनलाईन पेरैंट टीचर मीटिंग 
खबरनामा इण्डिया संवाददता, कपूरथला  

हिंदू कन्या कालेजिएट स्कूल ने कोविड 19 महामारी के दौरान चलाईं जा रही आनलाईन क्लासों का फीडबैक लेने के लिए पेरैंट -टीचर मीट का आयोजन किया गया। ग्यारहवी और बाहरवी के लिए की गई अलग अलग मीटिंग में बच्चों के पेरेंट्स ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और बच्चे को आ रही समस्याओं बारे विस्तार सहित चर्चा भी की।
अधिकतर पेरेंट्स ने कालेजिएट स्कूल की तरफ से करवाई जा रही आनलाईन पढ़ाई की सराहना की और स्कूल प्रशासन को बताया कि उनके बच्चे अच्छे ढंग से पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने घर बैठे बच्चों के साथ थोड़ा ओर पर्सनल हो कर उनको हैंडल करने की सलाह भी दी।

इस मीटिंग में गीता चोपड़ा, रेनू सोनी, रीना मल्‍ली ने पेरेंट्स के साथ अलग अलग बात की और उनके सुझाव सुनकर नोट किये।


कालेजिएट स्कूल के अकादमिक इंचार्ज संजीव भल्ला ने बताया कि हिंदू कन्या कालेजिएट स्कूल में मार्च महीनो में ही कोविड -19 के चलते ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी गई थी। पहले यह मैसेज के जरीए जारी रही और अब यह लाईव वीडियो कांफ्रेंस के जरीए पढ़ाई करवाई जा रही है। उन्होंने पेरेंट्स को बताया कि उन्होंने कालेजिएट स्कूल की तरफ से आनलाईन पढ़ाई के साथ साथ, नोट्स देना, असाईनमैंट देना, पेपर लेना और फीडबैक लेने का व्यवस्था भी डिवैल्प किया है। उन्होंने बताया कि हम अपने व्यवस्था की परख के लिए एक हफ्ते के लिए दूसरे स्कूल की लड़कियाँ को भी आनलाईन ज्वाइन करने के लिए न्योता दे रहें हैं।

प्रिंसिपल डा. अर्चना गर्ग ने इन मीटिंगा के सफल आयोजन के लिए स्कूल के स्टाफ की, और अच्छे फीडबैक के लिए पेरेंट्स का धन्यवाद किया। प्र‍िंसीपल डा. गर्ग ने बताया कि कालेज प्रबंधकीय समिति की तरफ से ऑनलाईन पढ़ाई को ध्यान में रख कर सभी अध्यापकों की कंप्यूटर सम्बन्धित ज़रूरी प्रशिक्षण दि‍या गया है। उनके लिए कई वर्कशाप भी लगाई गई हैं। बच्चों के लिए भी स्टाफ की तरफ से कंप्यूटर की प्रशिक्षण के लिए आनलाईन सैशन का प्रबंध किया गया है।
 


प्रिंसिपल डा. अर्चना गर्ग ने बताया कि कुछ लड़कियों की तरफ से नैटवर्क समस्या या घरों में एक ही मोबाइल होने का मामला सामने लाया गया है।  स्कूल की तरफ से उन की समस्या का हल ढूँढने की कोशिश की जाऐगी और उनके लिए अलग समय पर क्लास का प्रबंध भी किया जायेगा।उन्होंने बताया कि स्कूल और कालेज का स्टाफ कोविड -19 के इस दौर में बच्चों और पेरैंटस को आ रही समस्याओं से परिचित है और यह कोशिश की जा रही है कि बच्चों की पढ़ाई का किसी भी तरह कोई नुक्सान न हो। उन्होंने कहा कि कालेज के अलग अलग विभागों की तरफ से आने वाले दिनों में कई आनलाईन मुकाबले और वैबिनार का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके श्रीमती ममता भसीण, श्रीमती जसप्रीत कौर और इंजी तान्‍या गोयल भी उपस्थित थी। 







No comments