ब्रेकिंग न्यूज़

जालंधर में कर्फ्यू दौरान देर रात चली गोली --- युवक घायल, दो अज्ञात युवको पहुंचाया अस्पताल

- पुलिस की जांच जारी पुरानी रंजिश के चलते हुआ  
- घायल युवक मुंबई और गोवा के होटल में करता था जॉब 
खबरनामा इंडिया (विशाल), जालंधर, पंजाब 

 पंजाब के जालंधर में शनिवार देर रात गोली चलने से एक युवक के घायल होने का समाचार है। बाइक सवार दो अज्ञात युवक घायल को अस्पताल में भर्ती करवाकर गए। अस्पताल स्टाफ के अनुसार उन्होंने गोली लगने से घायल होने की बात कही। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि सीटी स्कैन के बाद गोली लगने की पुष्टि की जा सकती है। घटना की सूचना पाकर संबंधित थाना पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है। दूसरी तरफ सूत्रों के अनुसार मामला वर्ष 2019 में एक जिम ट्रेनर पर हुए जानलेवा हमले से जुड़ा हुआ माना जा रहा है।

ओर्थोनोवा अस्पताल में उपचारधीन घायल युवक की पहचान अशोक नगर वासी नितिन पुत्र भोला नाथ के रूप में हुई है। नितिन मुंबई और गोवा के होटल में कार्यरत है और लॉक डाउन के चलते जालंधर अपने घर आया हुआ था। घायल के पिता भोला नाथ और पुलिस को ऑथोनोवा अस्पताल से फोन पर गोली लगने की सूचना मिली तो तुरंत अस्पताल पहुंचे। इससे पहले नितिन को अस्पताल लेकर पहुंचे बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उसे गोली लगने की बात भी कही। डॉक्टरों का कहना है कि सीटी स्कैन करने के बाद गोली लगने की पुष्टि कि जाएगी। घायल के पिता कहा कि गोली किसने मारी है और और के विवाद है इस बारे उन्हें कुछ भी मालूम नहीं है। गोली नितिन की कमर में लगी है।

घटना के बारे में पता चलने के बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक हमला आपसी रंजिश के कारण हुआ माना जा रहा है कि नितिन पर हुए हमले का संबंध अमर नगर में हुई लड़ाई से है। सूत्र यह भी बताते है कि आरोपी हमलावरों पर साल 2019 में आधी रात को एक जिम ट्रेनर पर जानलेवा हमला करने के मामले में आईपीसी धारा 307 का मामला दर्ज है। फ़िलहाल पुलिस हमले की वजह तलाशने के साथ-साथ मौके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने में भी जुट गई है।

No comments