कोरोना पोसिटिव आये एसएसपी माहल हाल ही में पूर्व मंत्री अवतार हैनरी की बेटी की शादी में हुए थे शामिल
- हेनरी की बेटी की शादी में डीसी थोरी, सीपी गुरप्रीत भुल्लर, डिवीज़न कमिश्नर राज कमल चौधरी, सांसद संतोख चौधरी, विधायक सुशील रिंकू, लाडी शेरोवलिया, राजिंदर बेरी, प्रगट सिंह, जगमीत बराड़ व कई अन्य नेता भी हुए थे शामिल
- सेहत विभाग सकते में है, नेताओं व अधिकारियों के टेस्ट के लिए टीमें गठित, जांच के बाद जल्द आ सकती है रिपोर्ट
- स्वास्थ्य अधिकारिओ ने एसएसपी माहल के संपर्क में आए नेताओं, अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने घरों में ही कवारेंटाइन रहोने की हिदायत दी
खबरनामा इंडिया संवाददाता। जालंधर, पंजाब
जालंधर देहाती के एसएसपी नवजोत सिंह माहल के कोरोना पॉजीटिव आने के बाद पुलिस विभाग और राजनितिक गलियारे में हड़कंप की स्तिथि बन गई है। कियोंकि हाल ही में करतार निवास पर संपन्न हुई पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी की बेटी व विधायक बावा हैनरी की बहन की शादी में एसएसपी माहल सहित कई अधकारिओ और नेताओ ने शिरकत की थी। जहां वह फोटोज में अवतार हैनरी से हाथ मिलाते भी दिखे। माहल के पोसिटिव आने के बाद शादी में सम्मलित होने वाले हरेक नेता व बड़े अधिकारियों के जहन में एक सवाल घूम रहा है कि मैं भी शादी में सम्मलित हुआ था तो क्या मैं भी चपेट में ना आ गया होऊंगा। वैसे जो नेता और बड़े अधिकारी विवाह समारोह में सम्मलित होने पहुंचे थे उन्होंने एहतियात बरतते हुए अपने पारिवारिक सदस्यों से दूरियां बना ली हैं। दूसरी तरफ इस घटना के बाद सेहत विभाग भी सकते में आ गया।
क्योंकि हेनरी की बेटी की शादी में बड़ी-बड़ी हस्तियां शिरकत करने पहुंची थी। जिसमें डीसी घनश्याम थोरी, सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर, डिवीज़न कमिश्नर राज कमल चौधरी, सांसद संतोख चौधरी, विधायक सुशील रिंकू, विधायक शाहकोट लाडी शेरोवलिया, विधायक राजिंदर बेरी, प्रगट सिंह, जगमीत बराड़, इंडस्ट्रियलिस्ट व हिंदी अख़बार के मुख्य संपादक, कई वार्डों के पाषर्द, पार्टी के पदाधिकारी व हैनरी परिवार के खास मेहमान भी शामिल हुए थे।
सेहत विभाग को शादी में शामिल होने वालों की लिस्ट बनाने में भी बड़ी दिक्कतें आ रहीं हैं, वहीं दूसरी ओर सेहत विभाग यह भी जानने में लगा है कि एसएसपी नवजोत माहल अवतार हैनरी से किस वक्त मिलने पहुंचे। और माहल से मिलने के बाद अवतार हैनरी से कौन-कौन मिला या। माहल किस-किस से मिले। फिलहाल सेहत विभाग ने उन सभी लोगों को घरों में क्वारेंटाइन रहने की हिदायत दी है।
वहीं सेहत विभाग पुलिस विभाग में भी एसएसपी माहल के संपर्क में आने वाले पुलिस कर्मचारियों की भी लिस्ट बनाने लगा हुआ है ताकि उन्हें समय रहते क्वारेंटाइन किया जा सके। सेहत विभाग के अधिकारिओ ने शादी में सम्मलित होने वालों से भी अपील की है कि जो पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी की बेटी की शादी में सम्मलित हुआ था वह कोरोना टैस्ट करवाने के साथ ही घरों में क्वारेंटाइन रहें और किसी के संपर्क में न आएं, ताकि वायरस को फैलने से रोका जा सके।

No comments