ब्रेकिंग न्यूज़

कल से 13 तक पूर्ण लॉक डाउन

- यूपी सरकार ने कहा यह लॉक डाउन नहीं पूर्ण पाबंदी है  
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। लखनऊ 


देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में एक बार फिर से लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। 10 जुलाई की रात 10 बजे से लेकर 13 जुलाई की सुबह पांच बजे तक राज्य में पूरी तरह से लॉकडाउन लागू रहेगा। इस दौरान सिर्फ आवश्यक सामान की दुकानें और अस्पताल ही खुले रहेंगे। बाकी की सभी चीजों पर पाबंदी रहेगी।
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि कोविड-19 की वर्तमान स्थिति की समीक्षा और इंसेफेलाइटिस, मलेरिया, डेंगू और कालाजार के संक्रमण को रोकने के लिए यह सख्त निर्णय लिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार इस दौरान प्रदेश में समस्त कार्यालय, शहरी व ग्रामीण हाट, बाजार, गल्ला मंडी, और व्यवसायिक संसथान बंद रहेंगे। वहीं आवश्यक सेवाओं में कार्यरत व्यक्तिओं, कोरोना वॉरियर, सफाई कर्मी व डोर स्टेप डिलीवरी से जुड़े लोगों की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। रेलवे का आवागमन भी पूर्व की तरह ही जारी रहेगा। वहीं रेल से आने-जाने वाले व्यक्तियों के लिए बस की व्यवस्था राज्य सरकार करेगी।



No comments