गैंगस्टर विकास दुबे मारा गया, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश पर हुई जवाबी कार्रवाई
- विकास को यूपी एसटीएफ गिरफ्तारी के बाद उज्जैन से ट्रांजिट रिमांड पर कानपुर ले जा रही थी
खबरनाम इंडिया ब्यूरो। कानपुर, यूपी
कानपुर के बिकरू गांव में सीओ समेत आठ पुलिस
वालों की हत्या करने वाला गैंगस्टर विकास दुबे की शुक्रवार सुबह एनकाउंटर में
मौत हो गई है। जब यूपी एसटीएफ की टीम उसे उज्जैन से ट्रांजिट रिमांड पर कानपुर ले
जा रही थी, तो काफिले की एक गाडी सुबह 6:30
बजे पलटने के बाद उसने पुलिस की पिस्टल छीन कर भागने की कोशिश की थी। और जवाबी कार्रवाई में वह बुरी तरह जख्मी हो गया। और उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर
डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। कानपुर रेंज के आईजी ने भी विकास के मारे जाने की पुष्टि
की।
- तेज बारिश के कारण पलटी गाड़ी, दो जवान भी हुए जख्मी
घटना के संदर्भ में यूपी एसटीएफ के अधिकारी फ़िलहाल कुछ भी बोल नहीं रहे हैं। सूत्रों के अनुसार तेज बारिश के कारण काफिले की एक गाड़ी पलट गई। जिसमे विकास बैठा था। और उसने भागने की कोशिश के बाद पुलिस को जवाबी कारवाही करनी पड़ी। इस एनकाउंटर में एसटीफ के दो
जवानों के घायल होने का भी समाचार है।
- 8 दिन में कानपुर शूटआउट केस में क्या क्या हुआ। ...
3 थानों की पुलिस ने 2 जुलाई को विकास दुबे को गिरफ्तार करने के लिए गांव बिकरू में दबिश दी और विकास दुबे के गैंग ने 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी।
पुलिस ने 3 जुलाई को सुबह 7 बजे विकास के मामा प्रेमप्रकाश पांडे और सहयोगी अतुल दुबे का एनकाउंटर कर दिया। और 20-22 आरोपिओ को नामजद कर 60 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

पुलिस ने 5 जुलाई को विकास के नौकर और खास सहयोगी दयाशंकर उर्फ कल्लू अग्निहोत्री को घेर लिया। पुलिस की गोली लगने से दयाशंकर जख्मी हो गया।
पुलिस ने 6 जुलाई को अमर की मां क्षमा दुबे और दयाशंकर की पत्नी रेखा समेत 3 को गिरफ्तार किया। बताने योग्य है कि शूटआउट की घटना के समय पुलिस ने बदमाशों से बचने के लिए क्षमा दुबे का दरवाजा खटखटाया था लेकिन उसने मदद करने की बजाय बदमाशों को पुलिस की लोकेशन बता दी। रेखा ने भी बदमाशों की मदद की थी।
एसटीएफ ने 8 जुलाई को विकास के करीबी अमर दुबे को मार गिराया। और प्रभात मिश्रा समेत 10 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
9 जुलाई को प्रभात मिश्रा और बऊआ दुबे एनकाउंटर में मारे गए। और विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया।
10 जुलाई को कानपुर के पास एक एनकाउंटर में विकास दुबे मारा गया। जब उसने पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की।
10 जुलाई को कानपुर के पास एक एनकाउंटर में विकास दुबे मारा गया। जब उसने पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की।

No comments