ब्रेकिंग न्यूज़ --- जीएम आरसीएफ की बेटी से 20 हज़ार की ऑनलाइन ठगी , मामला दर्ज
- केवाइसी की डिटेल के बहाने दो बार 10 - 10 हज़ार खाते से निकलवाए
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
रेल कोच फैक्टरी के जीएम की बेटी से केवाईसी की डीटेल के बहाने 20 हजार की ऑनलाइन ठगी का मामला प्रकाश में आया है। ठगी की शिकार पीड़िता की शिकायत के बाद थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी 420 और आईटीएक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता सृष्टि गुप्ता पुत्री रवींद्र गुप्ता जीएम आरसीएफ ने बताया कि गत दिवस दोपहर लगभग ढाई बजे उसके मोबाइल पर नंबर 9062748644 से कॉल आई और कॉल करने वाले ने कहा कि आपके पेटीएम अकाउंट की केवाईसी डिटेल चाइये अपडेट करनी है। फिर कॉल करने वाले ने बातो बातो में ही ओटीपी बताने के लिए कहा। ओटीपी बताते ही फ़ोन की स्क्रीन हैंग हो गई और दो बार 10-10 हजार की राशि कहते से कटने के एसएमएस आ गए। कुल 20 हजार रुपए तुरंत उसके आईसीआईसीआई बैंक के खाते में से विड्राल हो गए। उसका बैंक अकाउंट उसके पेटीएम वॉलेट से लिंक्ड है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उक्त 20 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन वास्तव में उसकी ओर से नहीं की गई और ये ट्रान्जेक्शन अनाधिकृत हैं। इसलिए एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच की जाए। शिकायत मिलने के बाद एसएसपी कपूरथला के आदेश पर पुलिस थाना सुल्तानपुर लोधी ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा आईपीसी 420 और आईटीएक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सबवधान !!!!!
मौजूदा समय में ऑनलाइन फ्रॉड के बढ़ रहे मामले से लोगो को सावधान करते हुए डीएसपी सब डिवीजन कपूरथला सुरिंदर सिंह ने बताया कि ऐसी कोई भी कॉल आने पर अपना ओटीपी, सीवीवी या कोई भी पिन कोड किसी से भी शेयर न करे। सावधानी बरते। और ऑनलाइन फ्रॉड्स से बचे।

No comments