पंजाब में लॉक डाउन की वायरल हो रही खबर -- बिलकुल झूठी - डीसी दीप्ती उप्पल
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
पंजाब प्रदेश में लॉकडाउन से संबंधित चल रही खबरें पूरी तरह से अफवाह है। इन खबरों पर विराम लगाते हुए डीसी कपूरथला दीप्ति उप्पल ने खबरनामा इंडिया से हुई बातचीत में बताया कि इस तरह के लॉकडाउन से संबंधित अभी तक ऐसे कोई भी आदेश सरकार की तरफ से नहीं आए हैं। शुक्रवार सुबह से ही कुछ टीवी चैनल व सोशल मीडिया पर पंजाब में लॉकडाउन लगाने से संबंधित खबरें वायरल हो रही हैं। जनता से अनुरोध है की ऐसी झूठी खबरों पर ध्यान ना दें।
डीसी कपूरथला दीप्ति उप्पल ने बताया कि शनिवार को बाजार पुराने आदेश के मुताबिक ही खुलेंगे और पिछले आदेशों के अनुसार ही आवा जाही जारी रहेगी।
















No comments