जालंधर में कोरोना का फिर हुआ ब्लास्ट, दोपहर तक आए 50 नए पॉजिटिव केस
- कोरोना पेशेंटस की संख्या 1101 पर पहुंची
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 558 कोरोना के संदिग्ध मरीज़ों की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। इससे पहले वीरवार को जालंधर में कोरोना के कुल 38 केस पॉजिटिव पाए गए थे। जिनमे जालंधर देहाती के एसएसपी नवजोत सिंह माहल की रिपोर्ट भी शामिल थी।
खबरनामा इंडिया संवाददाता। जालंधर
प्रदेश में कोरोना संकट के चलते जालंधर में कोरोना अपना कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तो कई दिनों से फ्रंट लाइन पर डटे रहने वाले पुलिस अधिकारी और स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मी भी संक्रमित हो रहे है। इसी के चलते जालंधर में शुक्रवार को एक बार फिर से कोरोना का ब्लास्ट हुआ है और दोपहर तक ही 50 नए केस सामने आ गए हैं।
जालंधर में शुक्रवार को कोरोना के 50 नए केस आने के बाद जिले में कोरोना पेशेंटस की संख्या 1101 पर पहुँच गई है। और अब तक 688 रोगी ठीक स्वस्थ होकर डिस्चार्ज भीकिये जा चुके हैं।














No comments