योन शोषण का मामला..... घर से नाराज युवती को आसरा देकर पहले नशे का आदी बनाया फिर धकेला देह व्यापार के धंधे में
- चंडीगढ़ वासी महिला ने महिला हेल्पलाइन पर शिकायत कर दो महिलाओं और दो युवकों आप आरोप लगाए
- पुलिस ने चारो को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की
- पुलिस ने चारो को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की
खबरनामा इण्डिया संवाददाता। लुधिअना, पंजाब
पंजाब के लुधियाना में एक युवती को नशे की लत लगाकर यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवती चंडीगढ़ वासी है और वह अपने घर से नाराज होकर लुधिअना आई थी। पीड़ित युवती ने महिला हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि उसको एक महिला ने अपने घर आसरा दिया और धीरे-धीरे नशे की लत लगा दी। और उसे देह व्यापार में भी धकेल दिया। युवती द्वारा महिला हेल्पलाइन पर मदद की गुहार के बाद उसे मुक्त करवाया दिया गया। और पुलिस ने युवती द्वारा लगाए आरोपों के आधार अपर दो महिलाओं और दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपिओ से पूछताछ जारी है।
पीड़ित युवती का आरोप है कि घर से नाराज होकर जब वह लुधिअना आई तो डुगरी वासी रमनदीप कौर के सम्पर्क में आने बाद उसने आसरा दिया और उसे नशा देना शुरू कर दिया। एक बार जब रमनदीप कौर कहीं गई हुई थी तब अमूमन घर आने वाले उसके दोस्त गगन ने तीन दिन तक पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। जब रमनदीप कौर घर वापिस आई तो उन पीड़िता को टिब्बा रोड वासी सुनीता रानी से मिलवा दिया। सुनीता ने अपने एक साथी आशीष के साथ मिलकर पीड़िता को देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। पीड़ित युवती ने आरोप लगाया कि उसे नशा खिलाकर कई महीने से देह व्यापार करवाया जा रहा था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपिओ की पहचान डुगरी वासी रमनदीप कौर उर्फ सिमरन, कोट मंगल सिंह नगर वासी राजनदीप सिंह (गगन), टिब्बा वासी आशीष मसीह (आशु) और टिब्बा रोड की सुनीता रानी के रूप में हुई है। डीसीपी- 2 जसकरण जीत सिंह तेजा ने बताया कि चंडीगढ़ की रहने वाली युवती 10 सितंबर 2019 को अपने घर वालों से लड़कर मंडी लाधुका के रेलवे स्टेशन पर आ गई। वहां मुलाकात के बाद लुधियाना की दुगरी निवासी महिला रमनदीप कौर उसे बातों में फंसा लिया।















No comments