क्राइम .. लावारिस पड़े भ्रूण को दबोच कर गली में घूमता रहा कुत्ता
- न्यू गुरनाम नगर के एक व्यक्ति ने भ्रूण को कुत्ते से छुड़ाया, थाना सलेम टाबरी पुलिस ने भ्रूण को मर्च्युरी भिजवाया, सीसीटीवी की जाँच शुरू
खबरनामा इंडिया संवाददाता। लुधियाना , पंजाब
पंजाब के लुधियाना में सलेम टाबरी क्षेत्र में सोमवर को एक भ्रूण
को खाली प्लॉट में फेंके जाने के बाद एक
कुत्ता मुंह में दबोचे गली में घूम रहा। वहीँ पास से गुजर रहे एक व्यक्ति
ने छुड़ाकर जांच के लिए अस्पताल पहुंचा दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद सलेम टाबरी पुलिस अब इलाके की गर्भवती महिलाओं का रिकॉर्ड खंगाल रही है। पर घटना स्थल के नजदीक के सीसीटीवी की जाँच भी शुरू कर दी है।
एएसआई प्रेम सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सोमवार सुबह न्यू गुरनाम नगर
में एक कुत्ता बच्चे का भ्रूण अपने मुंह में लेकर घूम रहा है। वहां मौजूद ललित कुमार नामक व्यक्ति ने देखा और कुत्ते के मुंह से छुड़ाया है।
भ्रूण नजदीक के एक प्लॉट में पड़ा था। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि भ्रूण के कई
हिस्से कुत्ते ने नोचे हुए थे। उसे पुलिस ने सिविल अस्पताल के मोर्चरी में
रखवा दिया। और जाँच शुरू कर दी है।
पुलिस प्लॉट के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को चेक कर रही है।
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यहां से
कौन-कौन सी महिलाएं निकली हैं और प्लॉट की तरफ गई हैं। इसके अलावा सेहत
विभाग से भी रिकॉर्ड लेकर जांच की जाएगी कि पिछले कुछ समय के दौरान इलाके
में कौन-कौन सी महिला गर्भवती हुई हैं।















No comments