ब्रेकिंग न्यूज़

बॉलीवुड इंडस्ट्री पर कोरोना का साया ------

 - अमिताभ बच्चन और अनुपम खेर के परिवार पर कोरोना संकट

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। मुंबई



भारत में कोरोना के तेजी से बढ़ रहे मामलो से अब बॉलीवुड पर साया मंडराने लग है। देश के राजनेताओं, प्रशासनिक अधिकारिओ से लेकर बॉलीवुड तक के लोग अब कोरोना की चपेट में आने लगे हैं। देशभर में कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलो के बीच बॉलीवुड पिछले तीन दिनों में लगभग 10 सिलिब्रिटी और उनके पपरिवारिक सदस्य कोरोना की चपेट में  है।  इस महामारी के बारे में आगाह करने वाले अमिताभ बच्चन परिवार समेत कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उनके परिवार के चार सदस्य प्रभावित हुए है। 

अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अभिषेक बच्चन ने अपना कोरोना टेस्ट करवाया और वह भी कोरोना पॉजिटिव निकले। इसके बाद बच्चन परिवार के बाकी सदस्यों का भी कोरोना टेस्ट किया गया। इसमें एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। बच्चन परिवार में सिर्फ जया बच्चन की रिपोर्ट ही निगेटिव पाई गईं। अमिताभ की चारो बिल्डिंग सील कर दी गई है। 

वहीँ दूसरी तरफ बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर का परिवार भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गया है। अनुपम खेर ने खुद इस बात की जानकारी ट्विटर पर शेयर करते हुए दी। उन्होंने बताया कि उनकी मां दुलारी खेर और भाई राजू खेर भी कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा अनुपम खेर के घर से उनकी भाभी और भांजी की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है। इसके साथ एक्टर्स रेखा के सेक्युरिटी गार्ड के पोसिटिव आने के बाद वहां भी दहशत का माहौल बना हुआ है। 


No comments