ब्रेकिंग न्यूज़

निजी लैब व निजी अस्पतालों में कोरोना जांच कराने वाले 1600 से अधिक पॉजिटिव लापता

- प्रशासन ने लैब व अस्पताल के संचालकों को दी हिदायत, बिना दस्तवेजो की जाँच टेस्ट न करे 
खबरनामा इंडिया ( हरभजन सिंह ), फरीदाबाद 


सरकारी अस्पातलो जाने की बजाये निजी लैब व निजी अस्पतालों में जाँच करवाने वाले 1600 से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज लापता हो गए हैं। जिनके घर का पता नहीं मिल रहा है। और न मोबाइल नंबर ट्रेस हो पा रहे है। निजी लैब और अस्पतालों की कथित लापरवाही के चलते जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ गई है। 

वैसे स्वास्थ्य विभाग और पुलिस इन लापता हुए लोगो की तलाश में जुटी हुई है। हैरानी की बात यह भी है कि यह लापता संक्रमित मरीज न जाने कितने लोगों को संक्रमित कर रहे होंगे। जिला प्रशासन ने फ़िलहाल निजी लैब व निजी अस्पताल प्रबंधकों को सख्त लहजे में हिदायत भी दे दी है।


जिला प्रशासन ने निजी लैब और अस्पतालों के प्रबंधको को कहा है कि आईसीएमआर व केंद्र सरकार की गाइड लाइन की पालना न करने पर ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। दूसरी तरफ 1600 से अधिक संक्रमित मरीज पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। 

वहीँ पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग ने लापता हुए 95 कोरोना संक्रमित मरीजों की लिस्ट पुलिस विभाग को सौंपी थी। उसमें से महज 30 का ही पता चल पाया। चर्चा यह भी है कि लापता हुए संक्रमित मरीज देश में कोरोना बम बनकर घूम रहे हैं।
 


No comments