पुलिस की मिली बड़ी सफलता ---- 5 करोड़ की हेरोइन सहित मशहूर ड्रग तस्कर लोगा गिरफ्तार, पढ़े कहा से किया काबू
- एक किलो हेरोइन और 7.20 लाख की ड्रगमनी सहित राजस्थान के जयपुर से किया गिरफ्तार
- तस्कर को सात साल पहले भी एक किलो हेरोइन के केस में दस साल की सजा हुई थी, जमानत पर बाहर आकर फिर से शुरू किया तस्करी का धंधा
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला, पंजाब
पंजाब पुलिस को वांछित ड्रग तस्कर लोगा को उसके एक साथी सहित जिला पुलिस ने जयपुर से गिरफ्तार किया है। इनसें एक किलो हेरोइन और 7 . 20 लाख की ड्रग मनी के साथ बरामद किया। एक किलो हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय मार्किट में कीमत लगभग 5 करोड़ की है। साथ ही स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद की गई है। दोनों आरोपिओ को अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड भी हासिल कर लिया गया है। इस बात का खुलासा करते हुए एसपी मनप्रीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि पूछताछ में अहम खुलासे होने के आसार है।
शनिवार को सीआईए स्टाफ कपूरथला में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में एसपी मनप्रीत सिंह ढिल्लो व डीएसपी सुरिंदर चांद ने बताया कि थाना कोतवाली में 16 मई को दर्ज एनडीपीएस एक्ट में दर्ज केस में पुलिस को मुख्य तस्कर सरबजीत सिंह लोगा निवासी मोहल्ला मेहताबगढ़ वांछित था। जिसके बारे में पुलिस टीमें लगातार छापामारी कर रही थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि लोगा अपने एक अन्य खास साथी के साथ जयपुर राजस्थान में छुपा हुआ है। इस पर डीएसपी सुरिंदर चांद, सीआईए स्टाफ इंचार्ज कपूरथला बलविंदरपाल और सीआईए स्टाफ फगवाड़ा से टीमें उसे पकड़ने के लिए भेजीं। जिला पुलिस टीम आरोपिओ को 3 जुलाई की रात को काबू कर कपूरथला ले आई। काबू किये गए तस्कर लोगा की निशान देही पर पुलिस ने एक किलो हेरोइन, 7.20 लाख ड्रग मनी और एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है।
एसपी ढिल्लो ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने लोगा की ड्रगमनी से बनाया 215 ग्राम सोना संजना शर्मा निवासी मोहल्ला अरफांवाला से बरामद किया था। जिसकी कीमत करीब 9.10 लाख रुपये के करीब थी। लोगा की मार्कफेड स्थित करीब 85 लाख कीमत की कोठी अटेच करने के लिए सील की जा चुकी है। जबकि इसके लॉकर व बैंक अकाउंट्स भी सील कर दिए हैं। अब इसे साथ ले जाकर लॉकर व बैंक खंगाले जाएंगे। जहां से ड्रगमनी से बनाया सोना व कमाई गई रकम जब्त की जाएगी।
एसपी के अनुसार आरोपी लोगा पर 2013 में भी एक किलो हेरोइन बरामदगी का केस दर्ज है। जिसमे उसको दस साल की सजा हुई थी। चार साल भुगतने के बाद वह जमानत पर चल रहा था। इसके साथ गिरफ्तार इसका साथी वरुण कुमारी निवासी सरपंच कालोनी करतारपुर इसकी पैसे को ठिकाने लगाता था। लोगा ने अपनी कोठी भी वरुण के नाम पर कर रखी है।














No comments