प्रदेश में कुदरत का कहर ... फगवाड़ा में बिजली गिरने से घर की छत ध्वस्त, मां-बेटी की मौत, प्रदेश में कई जगहों पर पेड़ व बिजली के खंभे गिरे
- कपूरथला में भी कई जगह पर बिजली के खंबे तथा पेड़ गिरने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है
- शनिवार आधी रात को फगवाड़ा के मोहल्ला सत करतारियां में एक मकान पर बिजली गिरी
खबरनामा इंडिया। कपूरथला, पंजाब
शनिवार की देर रात को आई आंधी व बारिश से कई स्थानों पर पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। वही फगवाड़ा के मोहल्ला सत करतरिया में एक मकान पर बिजली गिरने से मां बेटी की मौत भी हो गई है। वही बिजली के खंभ तथा पेड़ गिरने की घटनाओं ने पीएसपीसीएल अधिकारियों व कर्मचारियों की मुसीबतें बढ़ा दी है। कई स्थानों पर बिजली की तारें टूटने से रविवार को आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल नही हो सकी।

फगवाड़ा में शनिवार देर रात आंधी तूफान और बारिश के दौरान आसमानी बिजली गिरने से एक मकान की छत ध्वस्त हो गई। वहीं यह घटना मां-बेटी के लिए काल का ग्रास बन गई। और परिवार में महिला की छोटी बेटी और पति घायल बताए जा रहे हैं। मामले की सूचना प्रशासन को दे दी गई है ।
जानकारी के अनुसार फगवाड़ा के मोहल्ला सत कर्तारया में शनिवार रात जैसे ही मिजाज बदला तो तेज बारिश पड़ने के साथ-साथ बिजली भी चमकी। इसी दौरान एक मकान की ऊपरी मंजिल पर आसमानी बिजली का कहर टूटा। जिससे मकान की छत की ईंट-ईंट बिखर गई। नीचे 32 वर्षीय जय प्रकाश अपने परिवार के तीन सदस्यों के साथ सोए हुए थे। इनमें 28 साल की पत्नी सविता, दो बेटियां माही (8) और प्रिया (5) शामिल थी। हादसे के बाद सभी लोग मलबे में दब गए, जिन्हे कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया।और सभी को तुरंत सिविल अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जय प्रकाश की पत्नी सविता और बड़ी बेटी माही को मृत घोषित कर दिया।
वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के कई क्षेत्रों से बिजली के खंभे व पेड़ गिरने की घटनाएं हुई है जिसमें पावर कॉम विभाग का लाखों रुपए का नुकसान के साथ-साथ जनता का भी लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। कपूरथला के सिविल हॉस्पिटल के नजदीक भी एक पेड़ गिरने से मकान की छत टूट गई है।
बिजली विभाग में शिकायते बढ़ी ...
भाजी कददो लाइट आवेगी.... बस जी बंदे ठीक कर रहे आ जल्द आ जावेगी। इस तरह को प्रदेश में हजारों शिकायते पावर कॉम विभाग को मिली हैं।
शनिवार देर रात को आंधी व बारिश से लाइट गुल हुई तो लोगों ने बिजली शिकायत घर में बिजली गुल होने से सबंधित अपने कंप्लेंट दर्ज करवानी शुरु कर दी। लोगों के फोन कर पूछते रहे कि भाजी कददो लाइट आवेगी तो आगे से जवाब मिलता बस जी साडे बंदे बिजली ठीक कर रहे आ जल्दी ही बिजली आ जाऊ। शहर के कुछ क्षेत्रों में रविवार सुबह 6 बजे के करीब बिजली की सप्लाई बहाल की गई।

No comments