फरार शिवसेना टकसाली प्रधान सुधीर सूरी को इंदौर से किया काबू
- औरतों के प्रति अपमानजनक टिप्पणियां किए जाने का एक वीडियो जारी होने के बाद 8 जुलाई को जंडियाला में हुआ था केस दर्ज
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। अमृतसर, पंजाब
पंजाब पुलिस ने शिवसेना टकसाली के प्रधान
सुधीर सूरी को रविवार को मध्यप्रदेश
के इंदौर से गिरफ्तार कर ही लिया। डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि
रविवार सुबह ही पंजाब पुलिस के अमृतसर देहात की 11 जवानों की टीम ने सूरी
को काबू किया है। सूरी को 1 डीएसपी हरीश बहल (महिला विरोधी अपराध शाखा), 2 एसआई, 3
एएसआई और 5 सिपाहियों की इस टीम ने 21 घंटे का लगातार सफर तय करके पीछा
करते हुए गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी अनुसार 8 जुलाई को
एक वीडियो के वायरल होने पर देश-विदेश में हो रही आलोचना के बाद जंडियाला पुलिस
ने सूरी के खिलाफ आईपीसी की धारा 153-ए, 354ए, 509 और 67 आईटी एक्ट के तहत
मामला दर्ज किया था। औरतों के प्रति अपमानजनक टिप्पणियां किए जाने का एक वीडियो जारी
होने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए अभियान चला गया था। । इस वीडियो की देश-विदेश में खासी आलोचना हुई थी, वहीं
पंजाब में तो माहौल और भी ज्यादा खराब हो गया था।
डीजीपी के मुताबिक हालांकि सुधीर सूरी ने फेसबुक वीडियो के माध्यम से दावा भी किया
था कि किसी और ने विवादित वीडियो उसके नाम से किसी और के
द्वारा वॉयस ओवर करके वयरल किया है। सूरी ने यह भी कहा था कि पुलिस उनके खिलाफ
झूठे मामले दर्ज कर रही है। और पंजाब पुलिस के कुछ अफसरों से उन्हें जान का
खतरा है। सूरी ने कुछ दिन पहले पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका भी
दायर की है कि उनसे पंजाब पुलिस की सिक्युरिटी हटा ली जाए। किसी अन्य
एजेंसी को उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा का जिम्मा दिया जाए। उन्होंने
आरोप लगाया कि बीते दिनों जंडियाला गुरु पुलिस ने उनके घर में पहुंचकर
महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया था। इसके खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट को
पत्र भी लिखा है।













No comments