ब्रेकिंग न्यूज़

इंग्लैंड से फगवाड़ा लौटे बुजुर्ग की हत्या, लाखो की नकदी और गहने भी ले गए लुटेरे

- घटना के समय बजुर्ग का बेटा परिवार सहित दूसरे कमरे में सो रहा था
- कुछ दिन पहले जालंधर का प्लॉट बेचकर फगवाड़ा में जमीन ली थी, बकाया 8 लाख रुपए घर में ही पड़े थे, जो हमलावर ले गए
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। फगवाड़ा, पंजाब


पंजाब में फगवाड़ा के रणजीत नगर में तेजधार हथियार से हमला कर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार हत्यारे लाखों रुपए की नकदी और गहने भी ले गए हैं। बताया जाता है कि मृतक हंसराज इंग्लैंड से लौटा था। वारदात की सूचना मिलते ही फगवाड़ा के एसपी मनविंदर सिंह व डीएसपी परमजीत सिंह ने पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
 
  यह भी पता लग है कि जब हमलावरों ने हंसराज की हत्या की तो उनका बेटा परिवार सहित दूसरे कमरे में सो रहा था। बेटे के अनुसार हत्यारे घटना स्थल से करीब 8 लाख रुपए की नकदी, उसके पिता के हाथ में पहनी हुई सोने की अंगूठी भी ले गए। उसने यह भी बताया कि उनके पिता ने जालंधर में एक प्लॉट बेचा था और फिर फगवाड़ा में जमीन ली थी उन्हीं पैसों में से बकाया 8 लाख रुपए घर पर पड़े थे। जो हमलावर ले गए है। 




 

No comments