कपूरथला जिले के लिए राहत की खबर --- सभी रिपोर्ट नेगेटिव, 4 मरीज ठीक हुए
- 253 सैम्पल में से 233 की रिपोर्ट प्राप्त हुई, सभी नेगेटिव
- पूर्व पार्षद और विधायक के पीए की दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव
- पूर्व पार्षद और विधायक के पीए की दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव
खबरनामा इंडिया, कपूरथला
कोरोना महामारी के संकट के चलते मंगलवार का दिन कपूरथला जिले के लिए राहत भरा और मंगलमय रहा है। 7 जुलाई को 233 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है जो कि सभी नेगेटिव है। इस बात की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने करते हुए बताया कि अभी 20 सेम्पल की रिपोर्ट अंडर प्रोसेस है। वहीँ दूसरी तरफ राहत की खबर यह भी है कि पीटीयू में क्वारंटाइन किये 2 मरीज ठीक हो गए है और उनको घर भेज दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि बीते दिनों विधायक के पीए और एक पूर्व पार्षद कोरोना संक्रमित हुए थे। जिनकी अब दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद वह भी स्वस्थ है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 7 जुलाई को 257 सैंपल विभिन्न सेंटरों में लिए गए थे जो की जांच के लिए भेजें गए।














No comments