ब्रेकिंग न्यूज़........ कपूरथला जिले में 3 नए कोरोना पॉजिटिव
- शनिवार को प्राप्त हुई 573 टेस्ट रिपोर्ट में 555 नेगेटिव 15 अंडर प्रोसेस
- गांव गोसल में भी पहुंचा कोरोना
कपूरथला जिले में कोरोना महामारी के कहर में बढ़ रहे पॉजिटिव मामलों की कड़ी में शनिवार को जिले में तीन और नए पॉजिटिव केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार इनमें से एक गांव गोसल का नया मरीज है। जबकि शेखुपुर व फगवाड़ा से संबंधित दोनों मरीज पहले पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।
सिविल अस्पताल के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को 573 टेस्ट की रिपोर्ट लेबोटरी से प्राप्त हुई है। जिनमे से 555 की रिपोर्ट नेगेटिव है। और 15 अंडर प्रोसेस है, जबकि तीन नए पोसिटिव केस भी सामने आए हैं। इनमें एक फगवाड़ा से एक शेखूपुर वह एक गांव गोसल से है। उन्होंने यह भी बताया कि शनिवार को जिले के विभिन टेस्ट कलेक्शन सेंटर में कुल 240 सेम्पल लिए गए है।














No comments