ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब से अपहरण कर युवती को राजस्थान ले जाकर दो भाइयों और एक रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, 5 पर मामला दर्ज

- पीड़ित युवती बोली --- वेरका मिल्क प्लांट के पास से जबरदस्ती कार में बिठाया था विक्की ने जब होश आया तो खुद को राजस्थान के एक घर में कैद पाया 
आरोप ---  विक्की और उसके भाई रोहित ने कई दिन तक किया दुष्कर्म 
खबरनामा इंडिया (विशाल), जालंधर 


जालंधर पुलिस ने एक युवती का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म के आरोप में पांच के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित युवती का आरोप है कि आरोपी उसका अपहरण कर जबरदस्ती कार में बिठाकर राजस्थान ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। और उसके परिवार के 3 लोगों ने भी आरोपी की मदद की तब एक अन्य साथी भी था।

जालंधर की डिवीजन नंबर एक थाना पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि कुछ दिन पहले वह अपनी मां के साथ वेरका मिल्क प्लांट के पास लकड़ियां बीनने के लिए गई थी। वहां पर कार में राजस्थान के आदर्श नगर का रहने वाला विक्की आया, जिसके साथ एक और युवक था। वो दोनों उसे जबरदस्ती कार में बिठाकर ले गए। उन्होंने कार में उसे कुछ सुंघा दिया जिससे वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो वह राजस्थान में किसी के घर में थी।

उसने आगे बताया कि कुछ देर बाद विक्की और उसका भाई रोहित आए। दोनों ने उसके साथ मारपीट की और उसके बाद जबरन दुष्कर्म किया। यह क्रम कई दिन तक चलता रहा।  विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी उसे बेहोश कर देते थे। इस बीच विक्की, रोहित और उनकी मां के साथ उनका रिश्तेदार अनिल बाबा और चंदू आए और फोन पर किसी के साथ उसका पांच लाख रुपए में सौदा तय कर दिया। इसके बाद सभी वहां से चले गए।  लेकिन अनिल बाबा वहीं रुक गया और तब उसने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने बताया कि एक दिन वह किसी तरह घर से बाहर निकली और जालंधर में रहने वाले अपने भाई को फोन करके सारी जानकारी दी। उसका भाई उसे वहां से लेकर आया और अस्पताल में भर्ती करवाया। और पुलिस को शिकायत दी।
डिवीज़न एक पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता के बयानों के आधार अपर आरोपियों के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म की धाराओं का मामला दर्ज कर लिया गया है। और आगे की कारवाही शुरू कर दी है।



No comments