ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब में दूसरे दिन भी कोरोना का ब्लास्ट 340 नए संक्रमित केस 9 मरीजों की हुई मौत

- जालंधर व लुधियाना सबसे अधिक प्रभावित 80 - 80 नए केस आए 
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब 

प्रदेश में कोरोना महामारी के लगातार बढ़ रहे मामलों में मंगलवार को प्रदेश में 340 नए संक्रमित पाए गए और 9 मरीजों की मौत हुई हैं। जबकि इससे पहले सोमवार को 357 कोरोना के मामले आए थे। और प्रदेश में कुल आंकड़ा 8511 संकर्मित केस और 213 की मौत तक पहुँच गया है।

बता दें कि प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या से सरकार के साथ-साथ जनता के लिए भी खतरे की घंटी बनती जा ही है और कई क्षेत्रों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
मंगलवार को सरकारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कुल 340 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं जबकि 9 मरीजों की मौत का भी समाचार है।प्रदेश में मंगलवार को सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में जालंधर में 80 और लुधियाना में भी 80 मरीजों के साथ साथ पटियाला में 51 नए मरीज आए हैं।


No comments