ब्रेकिंग न्यूज़

एक्साइस विभाग की बड़ी कारवाही...... 5.20 लाख मिलीलीटर लाहन और 35 हजार मिलीलीटर अवैध शराब बरामद

- 19 ड्रम, टायर की ट्यूबों, कैनियों और अवैध शराब तैयार करने में इस्तेमाल करने वाले बर्तन भी बबरामद
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला


आबकारी विभाग की कपूरथला रेंज द्वारा नए एईटीसी हरदीप भंवरा के नेतृत्व में गांव बूटा के समीप से 5.20 लाख मिलीलीटर लाहन और 35 हजार मिलीलीटर अवैध शराब बरामद कर बड़ी कारवाही को अंजाम दिया है। खास बात यह भी है कि एईटीसी कपूरथला रेंज के तौर पर हरदीप भंवरा ने दो दिन पहले ही कार्यभार संभाला है।
और कार्य संभालते ही बड़ी कारवाही कर दी है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को एक्साइज विभाग की तरफ से पुलिस टीमों की मदद से मंड क्षेत्र के बूटां गांव में अवैध शराब निकालने और बेचने के चल रहे कारोगार के मद्देनजर कार्रवाई की गई। एईटीसी ने बताया कि आबकारी विभाग की तरफ से ईटीओ हरप्रीत सिंह, आबकारी इंस्पेक्टर (कपूरथला) और नडाला स‌र्किल भूपिंदर सिंह की टीमों की ओर से संयुक्त तौर पर यह आपरेशन चलाया गया। इसमें 19 ड्रम, टायर की ट्यूबों, कैनियों और अवैध शराब तैयार करने के लिए इस्तेमाल करने बरते जाते बर्तन बड़ी मात्रा में बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि विभाग की तरफ से अवैध शराब तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए विशेष टीमों का गठन कर दिया गया है और कपूरथला रेंज में पड़ते क्षेत्रों, जिसमें काफी बड़ा क्षेत्र दरिया ब्यास का पड़ता है, जिसके किनारों पर नाजायज शराब तैयार की जाती है। उन्होंने ने शराब तस्करों को चेतावनी दी कि वह गैर कानूनी गतिविधियों को तुरंत बंद करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि शराब तस्करों से सख्ती से पेश आया जाएगा, जिससे सरकार के रेवेन्यू को कोई नुकसान न पहुंचें।




No comments