ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब के मोगा से बड़ी खबर..... एक कपड़ा व्यापारी को सरेआम गोलियां मार की हत्या

- देर शाम दो अज्ञात बाइक सवारों ने दुकान में घुसकर की फायरिंग
खबरनामा इंडिया, (रशपाल सिंह) मोगा, पंजाब


पंजाब के शहर मोगा में न्यू टाउन क्षेत्र में एक व्यापारी को देर शाम कुछ अज्ञात लोगों ने दुकान में घुसकर सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी है। घटना के बाद फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और उक्त कपड़ा व्यापारी की किसी से रंजिश होने के संबंध में भी पूछताछ जारी है।
विडिओ देखने के लिए क्लिक करें -----






डीएसपी बलजिंदर सिंह से मिली जानकारी के अनुसार मोगा के न्यू टाउन की गली नंबर एक की मार्केट में सुपर शाइन रेडीमेड गारमेंट का मालिक पिंकी को देर शाम जबअपनी दुकान पर बैठा था तो लगभग 7:00 बजे दो अज्ञात युवक बाइक पर आए और पिंकी को गोलियां मार दी।

डीएसपी ने यह भी बताया कि दुकान के मालिक पिंकी की मौत हो गई है। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।
बताने योग है कि भीड़भाड़ वाले इलाके में सरेआम एक कपड़ा व्यापारी को गोलियों से मार देने की घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

No comments