ब्रेकिंग न्यूज़

भगोड़े ड्रग तस्कर को एक किलो हेरोइन व 46 हज़ार रुपए की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया

- आरोपी के खिलाफ पहले से ही दर्ज है 5 नशे के केस, जिसमे से तीन केस में भगोड़ा है
 खबरनामा इंडिया संवाददाता, सुल्तानपुर लोधी, कपूरथला 
 
कपूरथला की डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने एक किलो हेरोइन व 46 हज़ार रुपए की ड्रग मनी सहित एक भगोड़े ड्रग तस्कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।  इस बात की पुष्टि एसपी मनप्रीत सिंह ढिल्लो ने करते हुए बताया कि उक्त आरोपी से पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। 


सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एस पी (डी) मनप्रीत सिंह ढिल्लो ,डी एस पी सरवन सिंह बल ने खबरनामा इंडिया संवाददाता को बताया कि एसएचओ सरबजीत सिंह ने स्पेशल ऑपेरशन दौरान गाँव भौर में नाकाबंदी के दौरान बड़ी सफलता हासिल की।  उन्होंने एक सफ़ेद रंग की वरना कार  नम्बर पी बी 38 3786 को शक के आधार पर रोका तो ड्राइवर ने कार भगाने की कोशिश की।  लेकिन भागते हुए उसकी कार धान के खेतों में फस गई। जिसे पुलिस पार्टी ने तुरंत क़ाबू कर कार की तलाशी ली तो कार में से एक किलो हेरोइन व 46 हज़ार रुपए नगद बरामद किए गए।  आरोपी ने अपना नाम गुरभेज सिंह उर्फ भेजा पुत्र जरनैल सिंह निवासी गाँव सेचा बताया है। 
 
- पारिवारिक सदस्यों पर भी दर्ज है नशे के मामले
एसपी मनप्रीत सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि उक्त आरोपी के खिलाफ पहले से ही 5 केस नशे के चल रहे हैं।  जिसमे से तीन केस में यह भगोड़ा चल रहा है। जिसमें से एक केस थाना खन्ना का है । इसके पिता जरनैल सिंह पुत्र गोपाल सिंह पर भी एक मुकदमा दर्ज हैं। इसकी माता जसबीर कौर उर्फ जट्टी पत्नी जरनैल सिंह निवासी गाँव सेच के खिलाफ भी नशे के 3 केस दर्ज है। इसके भाई तरलोचन सिंह, लखबीर सिंह व जोगराज सिंह पर भी एक एक केस दर्ज है।  इसको माननीय अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर पुछताछ की जाएगी।  जिससे नशा समगलरो के साथ संबंध होने के खुलासे किए जाएंगे ।
 

No comments