बहबल कलां गोलीकांड --- 1 जून 2015 को फरीदकोट के जवाहर सिंह वाला गांव से श्री गुरु ग्रंथ साहिब चुराने और बेअदबी करने के मामले में 7 डेरा प्रेमी किये गिरफ्तार
- घटना के बाद पैदा हुए तनाव के कारण तत्कालीन अकाली-भाजपा सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपी थी, फिर कैप्टन सरकार ने एसआईटी गठित कर दी
- एसआईटी और पंजाब पुलिस की सख्त कारवाही शुरू
खबरनामा इंडिया। फरीदकोट, पंजाब![]() |
| फाइल फोटो शोशल मिडिया |
बता दे कि 1 जून 2015 को फरीदकोट के जवाहर सिंह वाला गांव से श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप चोरी हो जाने की घटना हुई थी। और घटना के बाद राज्य में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई थी। फिर बाद में घटना के विरोध में बहबल कलां और कोटकपूरा में धरने पर बैठे लोगों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने फायरिंग की तो इसमें दो लोगों की जान भी चली गई थी।
फरीदकोट के बाजाखाना पुलिस स्टेशन में चोरी और बेअदबी के संबंध में दर्ज इस केस के आधार पर अब शनिवार को एसआईटी ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।
घटना को लेकर में प्रदेश की भी कई तरह के उतार चढ़ाव होते रहे है। पहले तत्कालीन बादल सरकार ने सीबीआई को मामले की जाँच का जिम्मा सौंपा था। लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने बाद में केस सीबीआई से लेकर खटड़ा की टीम को सौंप दिया। एक तरफ जहां सीबीआई ने आरोपियों को क्लीन चिट दे दी थी। वहीं अब एसआईटी की जांच को बहुत अहम मानते हुए कार्यवाही की जा रही है।












No comments