कपूरथला SBI के लिए राहत की खबर..... सभी कर्मियों की करोना टेस्ट रिपोर्ट आई नेगेटिव
- सोमवार को पूरी ब्रांच सैनिटाइज और स्क्रीनिंग के बाद खुलेगी
खबरनामा इंडिया। कपूरथला
कोरोना संकट के काल में कपूरथला माल रोड स्थित एसबीआई ब्रांच के कर्मचारियों और ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। स्वास्थ्य विभाग से मिली सूचना के अनुसार ब्रांच के 31 कर्मचारियों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इस बात की पुष्टि करते हुए कपूरथला स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि माल रोड पर स्थित एसबीआई ब्रांच के 31 कर्मचारियों में से 25 की रिपोर्ट पहले नेगेटिव आई थी और अन्य छह की रिपोर्ट आज नेगेटिव आ गई है।
बताने योग्य है कि बीते दिनों एक महिला कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद माल रोड की SBI ब्रांच को सील किया गया था। और 31 कर्मचारियों के टेस्ट सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। उन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद अब सोमवार को ब्रांच पुनः ग्राहकों के निरंतर कार्य के लिए खोल दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने यह भी बताया कि सोमवार को पूरी ब्रांच को सैनिटाइज व स्क्रीनिंग करने के उपरांत ही खोला जाएगा।












No comments