ब्रेकिंग न्यूज़

जन समस्या..... - पड़ोस की कालोनी के गंदे पानी के छप्पड़ से गोकुल नगर वासिओ का जीवन हुआ दूभर

- बीमारी के डर और महांमारी फैलने के साये में जी रहें हैं गोकुल कालोनी के न‍िवासी 
- रिहाइशी क्षेत्र एम् बना गंदे पानी का छप्पड़ प्रधानमंत्री की स्वच्छ भारत मुहीम को दिखा रहा है ठेंगा 
खबरनामा इंडिया। ( संजीव भल्ला ), कपूरथला 


आरसीएफ के सामने पड़ते गांव सैदो-भुलाणा की कॉलोनी गोकुल कालोनी के न‍िवासी प‍िछले कई सालों से उनके घरों के पास खाली प्‍लाट में नजदीक की कालोनी के घरों का सीवरेज पानी एक छप्पड़ में एकत्र होने के कारण परेशान हैं। देश में जहाँ कोरोना महांमारी के चलते कॉलोनी के 25 के करीब घरों के लगभग 100 से अधिक लोग डर के साए में रह रहे है।  क्षेत्र न‍िवासी इसके समाधान के लिए ड‍िप्‍टी कम‍िश्‍नर कपूरथला को भी गुहार लगा चुके हैं और उन्‍हें डर है क‍ि अगर समय रहते इसका समाधान नहीं न‍िकाला गया तो आने वाली मॉनसून के दौरान गंदे पानी का क्षेत्र में जमाव डेंगू और मलेर‍िया फैलाने वाले मच्‍छरों के ल‍िए नर्सरी साबि‍त हो सकता है।
खबरनामा इंड‍िया से बात करते गोकुल कालोनी के न‍िवासी अमरीक स‍िंह ने बताया क‍ि यह पानी पास ही मौजूद न‍िमर्ल इनकलेव (कपूर कालेनी) में सीवरेज का अभाव है ज‍िसके चलते उस कालोनी के 100 के करीब घरों ने गंदे पानी का न‍िकास ड्रेन बना कर गोकुल कालोनी के पास मौजूद खाली प्‍लाटों में डालना शुरू कर द‍िया। ज‍िसके चलते वह प्‍लाट छप्‍पड़ का रूप धारण कर चुकें हैं। स‍िंह ने बताया कि वह प्‍लाट कपूर कालोनी का ह‍िस्‍सा है पर इस वजह से गोकुल कालोनी के न‍िवास‍ियों का जीवन दूभर हो गया है।
कालोनी न‍िवासी न‍िरवैर स‍िंह ने बताया क‍ि जब शाम को हवा चलती है तो गोकुल कालोनी के लोगों को गंदी बदबू का सामना करना पड़ता है ज‍िस के चलते उनका जीवन नारकीय हो चुका है और उनके र‍िश्‍तेदारों ने भी उनके घरों की ओर रुख करना बंद कर द‍िया है।
अन्‍य न‍िवासी सुखव‍िंदर स‍िंह के अनुसार उनके क्षेत्र के लोगों ने एक महीना पहले छप्‍पड़ में गंदे पानी के बहाव को बंद कर दिया था ज‍िस के चलते दोनो कालोन‍ियों के लोगों में तनाव पैदा हो गया था और मामला पुल‍िस तक भी पहुँचा था । उन्‍होनें बताया क‍ि इलाके के कई प्रभावशाली लोगों की मौजूदगी में न‍िर्मल इन्‍कलेव का प्रतिन‍िधव कर रहे सरपंच रुपिंदर कौर के पति हरमिंदर सिंह राजू और उनके साथ‍ियों ने आश्‍वासन द‍िया था क‍ि दस दि‍न के अंदर अंदर समाधान न‍िकाल ल‍िया जाएगा पर एक महीने से उपर का समय हो चुका हैआज भी गंदा पानी प्‍लाट में ज्‍यों का त्‍यों बह रहा है।
उन्‍होनें बताया क‍ि क्षेत्र के लोगों ने 9 जून को ड‍िप्‍टी कम‍िश्‍नर कपूरथला को इस के लेकर श‍िकायत भी की थी पर कोई फायदा नहीं हुआ।
खबरनामा इंड‍िया टीम से बात करते कालोनी न‍िवासीजिनमें मान स‍िंहदर्शन सिंहओम प्रकाशराम चंदरराम क‍िशोररंजीत स‍िंह व अन्‍य मौजूद थेने मांग की उन लोगों की सेहत के बारे में ही सोच कर क्षेत्र में गंदे पानी के न‍िकास का स्‍थाई समाधान न‍िकाला जाना चाहिए तांक‍ि क्षेत्र के लोगों को गंदगी के चलते क‍िसी महांमारी का सामना ना करना पड़े। उन्‍होंने कहा क‍ि सुल्‍तानपुर लोधी व‍िधानसभा क्षेत्र के व‍िधायक नवतेज स‍िंह चीमा के ध्‍यान में भी सारा मामला लाया जा रहा है। 
इस बारे हरमिंदर सिंह राजू ने बताया कि इस समस्या हल करने लिए  प्रयास किये जा रहे है। लेकिन कोरोना के कारन प्रशासनिक अधिकारिओ से सम्पर्क नहीं हो  पाया है। 

No comments