Breaking News ....... कपूरथला में रविवार को 3 नए कोरॉना संक्रमित केस
- 242 टेस्ट की रिपोर्ट में 239 नेगेटिव 3 पॉजिटिव
खबरनामा इंडिया। कपूरथला
प्रदेश में कोरोना महामारी के चलते हर तरफ कोरोना मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। कपूरथला में भी रविवार को तीन नए कोरोना संक्रमित केस आए हैं। जबकि 239 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को 242 टेस्टों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिनमें से 3 पॉजिटिव केस है और 239 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह भी बताया कि रविवार को जिले में कुल 247 लोगों के टेस्ट लिए गए हैं। जिनको जांच के लिए लैब में भेजा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि रविवार को कोरोना संक्रमित पाए गए लोगों में एक 45 वर्षीय जो कि दिलवा से संबंधित है और कुछ समय पहले यूपी से आया था। वही एक 38 वर्षीय महिला जो कि शेखुपुर से संबंधित एक अध्यापक है। तीसरा केस फगवाड़ा से 23 वर्षीय सांझ केंद्र में कार्य करने वाले युवक का है।












No comments