ब्रेकिंग न्यूज़

दमनवीर सिंह भाजपा में शामिल, मोदी जी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएंगे

मोदी जी की नीतियों से उत्साहित होकर किया संगठन ज्वाइन 
खबरनामा इंडिया कपूरथला। 
भारतीय जनता पार्टी की एक विशेष बैठक के दौरान मंडल अध्यक्ष धर्मपाल महाजन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें दमन वीर सिंह को भाजपा में शामिल किया गया। उन्होंने भाजपा में शामिल होकर मोदी जी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का प्रण लिया। इस बैठक में विशेष तौर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष और पंजाब कार्यकारिणी के सदस्य पुरुषोत्तम पासी ने भाजपा में शामिल हुए दमनवीर सिंह का स्वागत किया। और कहा कि भाजपा सदस्य एडवोकेट राहुल शर्मा ने दमनवीर सिंह को भाजपा में शामिल करवाने में सार्थक प्रयास किए हैं।
भाजपा में शामिल हुए दमन बीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने मोदी जी की नीतियों और देश हित में किए गए कार्य से उत्साहित होकर संगठन को ज्वाइन किया है।
इस मौके पर सीनियर नेता यश महाजन, जगदीश शर्मा, डॉ रणवीर कौशल, अशोक माहला, पवन धीर, हरीश पुरी, अश्वनी तुली, मास्टर धर्मपाल, संदीप वालिया, यादवेंद्र पासी, मलकीत सिंह, युवा मोर्चा के प्रधान एडवोकेट पीयूष मनचंदा, एडवोकेट रजत नंदा, कपिल धीर, कपिल हनी, अवनीश कुमार, गौरव महाजन आदि मौजूद थे।

No comments