पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाने का फैसला असंवेदनशील - विक्रांत राणा
- डीज़ल और पेट्रोल के बढ़ते दामों को कम करने के लिए पीएम को लिखेंगे पत्र
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। जालंधर
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के डायरेक्टर लीगल सेल पंजाब एडवोकेट राणा ने बताया कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को एक बार फिर से बढ़ोतरी की गई है। ईंधन के दाम में यह लगातार 16वीं वृद्धि है।
विक्रांत राणा ने तेल की बढ़ती कीमतों पर विरोध जताया और कहा कि वह अपने संगठन की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डीज़ल और पेट्रोल के बढ़ते दामों को कम करने के लिए पत्र भी लिखेंगे।
राणा ने कहा करोना संकट के चलते पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल बहुत कम कर रहे हैं लोग और इस बढ़ोतरी के कारण निजी वाहन का उपयोग करना भी आम वर्ग के लिए कठिन हो रहा है उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस संकट से जूझ रहे देश के लिए यह फैसला असंवेदनशील है.










No comments