भारतीय उद्योगों और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा दे केंद्र सरकार- हिंदुस्तान शिवसेना
- प्रधान मंत्री के नाम डी सी को दिया ज्ञापन
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
पिछले कई दिनों से चल भारत और चीन के विवाद में भारतीय सैनिकों के शहीद होने पर हिंदुस्तान शिवसेना ने कड़ा संज्ञान लेते हुए आज हिंदुस्तान शिवसेना ने कपूरथला जिला इकाई ने पंजाब अध्यक्ष अजय शर्मा के दिशा निर्देशानुसार कपूरथला जिला अध्यक्ष मनी बहन की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए डीसी को ज्ञापन दिया गया। जिसमें हिंदुस्तान शिवसेना ने मांग की कि भारत को चीन का समान का विरोध करने के साथ-साथ भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को और भारतीय उद्योगों को अलग-अलग तरीकों से रियायत देने की जरूरत है उन्होंने निम्नलिखित मांगों का वेरवा ज्ञापन में दिया
- क्या है मांगे
- भारतीय उद्योगों में विभिन्न प्रकार की जीएसटी में विशेष छूट का प्रावधान दिया जाए
- भारत में जितनी भी दवाई बनती हैं उसका 67% कच्चा माल फार्मा कंपनियां चीन से मंगवाती है इस कच्चे माल की व्यवस्था भारत में की जाए तो निश्चय ही भारत में बनने वाली दवाइयां सस्ती और अच्छी गुणवत्ता वाली होंगी इससे भारत में मेडिकल सुविधाएं और भी सस्ती हो जाएंगी

- भारत और चीन में पिछले वित्तीय वर्ष में लगभग 5,50,000 करोड़ का व्यापार हुआ जिसमें भारत ने चीन से 4,40,000 का सामान खरीदा और 1,10,000 करोड का माल चीन को बेचा इससे हम अंदाजा लगा सकते हैं कि चीन को मजबूत करने में हम भारतीयों का बहुत बड़ा योगदान है कृपया इस पर आप कड़े संज्ञान ले
- भारत के स्मार्टफोन सेक्टर में लगभग 70 परसेंट चाइनीज कंपनियों का शेयर है श्रीमान जी यदि हम भारत में बनने वाले फोन या स्मार्टफोन पर जीएसटी और अन्य टैक्स और उसके साथ उनको मूलभूत सुविधाएं देने के बारे में विशेष पैकेज बनाएं तो निश्चय ही आने वाले समय के अनुसार हम चीन के मार्केट को भारत में खत्म कर सकते हैं
- भारत में लगभग हर साल 1000 करोड रुपए के बटन, हैंगर और सुई जैसे छोटे उत्पाद हम चीन से मंगाते हैं यदि हम भारत के व्यापारियों में भरोसा दिखाएं तो निश्चय ही भारतीय लोगों की शान में वृद्धि होगी और भारतीय उद्योगों का जीर्णोद्धार होगा
- भारतीय उद्योगों और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई जाए और उसका खर्च भी काफी कम किया जाए ताकि उत्पादन सस्ता होगा तो सामान अपने आप सस्ता होगा
- भारतीय उद्योगों और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई जाए और उसका खर्च भी काफी कम किया जाए ताकि उत्पादन सस्ता होगा तो सामान अपने आप सस्ता होगा
शिवसेना नेताओ ने दिए गए विषयों पर गौर करने की मांग के साथ कहा कि मोदी जी यदि इन मूलभूत चीजों पर ध्यान दिया जाये तो निश्चय ही पूरे विश्व में भारत की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी भारत में गरीबी कम होगी भारत में लोगों को रोजगार मिलेगा और भारत की जीडीपी पर भी इसका अच्छा असर पड़ेगा और चीन को हम एक ऐसा मुंह तोड़ जवाब देने में सक्षम है ऐसे में यदि भारत सरकार ने भारतीय उद्योगों और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को कड़ा संज्ञान ना लिया तो हिंदुस्तान शिवसेना सड़कों पर उतर कर इसका विरोध करेगी।
इस मौके पर आशु कश्यप जी रोहित जोशी, मनीष पड़ा, जितेंद्र ,प्रभाकर, सुरेंदर आदि उपस्थित थे
इस मौके पर आशु कश्यप जी रोहित जोशी, मनीष पड़ा, जितेंद्र ,प्रभाकर, सुरेंदर आदि उपस्थित थे

No comments