ब्रेकिंग न्यूज़

- पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी सजिश को किया नाकाम - भारी मात्रा में हथियारों सहित लश्कर के दो आतंकी किए काब

10 हैंड ग्रेनेड, एक एके-47 राइफल, दो मैगजीन तथा 60 कारतूस बरामद

 खबरनामा इंडिया। पठानकोट, पंजाब 

पंजाब पुलिस ने वीरवार को लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को अमृतसर-जम्मू हाईवे पर नाके के दौरान गिरफ्तार कर प्रदेश में संभावित बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने लश्कर के इन दो आतंकियों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में हथियार व एक ट्रक भी बरामद किया है।
माना जा रहा है कि पंजाब पुलिस को मिली इस कामयाबी से एक बड़ी साजिश नाकाम हुई है जिसे आंतकवादी अंजाम देने जा रहे थे। 
पुलिस सूत्रों के अनुसार पठानकोट में पुलिस द्वारा काबू किए आतंकी ट्रक में भारी मात्रा में हथियार लेकर जा रहे थे। जिनके पास से 10 हैंड ग्रेनेड, एक एके-47 राइफल, दो मैगजीन तथा 60 कारतूस बरामद हुए हैं।
सूत्र यह भी बताते हैं कि आतंकियों को लश्कर की तरफ से प्रदेश में किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने के लिए भेजा गया था।  पकड़े गए आतंकियों में आमिर हुसैन वाणी (26) और वसीम हसन वाणी (27) शामिल हैं। 
इस आतंकी ने भेजा था
पता चला है कि इन आतंकियों को जम्मू-कश्मीर पुलिस के भगोड़े सिपाही अशफाक डार ने भेजा था। यह भी जानकारी मिली है कि यह आतंकी किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे थे।
काबू किए गए आतंकियों के पास से बरामद किए गए हथियार इस बात का प्रमाण है कि आतंकियों की तरफ से पंजाब व आसपास के इलाकों में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना थी। फिलहाल पुलिस इन आतंकियों से पूछताछ कर रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह दोनों आतंकी पंजाब से अत्याधुनिक हथियार कश्मीर पहुंचाने में पहले भी अहम भूमिका निभाते रहे है जिसकी जानकारी पुलिस को भी थी।

No comments