ब्रेकिंग न्यूज़

दरिया ब्यास में कूदे अमृतसर के व्यापारी का शव 24 घंटे बाद भी नहीं मिला

- परेशान व्यापारी ने फेसबुक पर लाइव होकर विडिओ वायरल की फिर दरिया में लगाई छलांग
- पत्नी के बयानों पर ढिलवां में मामला दर्ज, 5 गोताखोर शव ढूंढने में जुटे

 खबरनामा इंडिया। ब्यास  /ढिलवां, कपूरथला
 अमृतसर का कपड़ा व्यापारी व समाजसेवक फेसबुक पर लाइव होने के बाद दरिया ब्यास में कूदने के बाद शव ढूंढने के लिए थाना ढिलवां की पुलिस व 5 गोताखोर की 24 घंटे की मेहनत के बाद भी शव नहीं मिल पाया है।  वैसे थाना ढिलवां में व्यापारी की पत्नी के बयान पर पुलिस ने एक गुरदासपुर निवासी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। छलांग लगाने से पहले व्यापारी ने फेसबुक पर लाइव होकर अपने खुदकुशी के लिए कई लोगो को जिम्मेदार ठहराते हुए विडिओ वायरल की थी।


       विडिओ देखने के लिए क्लिक करे ⇩⇩⇩⇩⇩



- व्यापारी की पत्नी ने पुलिस को क्या बताया 
 व्यापारी मंजीत सिंह खालसा की पत्नी हरविंदर कौर निवासी न्यू अंतरजामी कालेेनी, मेन बाजार रांझे दी हवेली चाटी विंडगेट जिला अमृतसर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका पति मनजीत सिंह खालसा कपड़े का व्यापारी है और एक समाजसेवी संस्था का चेयरमैन भी है। इस संस्था में कई और भी सदस्य हैँ। उनकी संस्था ने कोरोना वायरस के चलते दो माह लॉकडाउन पीरियड रहने से गरीब जनता को राशन भी बांटा था।  इस दौरान उसके पति से जतिंदर सिंह उर्फ लाडी निवासी कोटली सूरत मल्ली जिला गुरदासपुर का संपर्क हुआ।  जिसने खुद भी एक संस्था चलाने का दावा किया था। लाडी ने उसके पति से एक गरीब कन्या की शादी के लिए 15 हजार रुपये की रा‌शि व अन्य सामान मांगा था।  जोकि उसके पति ने दे दिया। लॉकडाउन दौरान काफी तादाद में लोगों को राशन बांटने के कारण उसके पति के पास पैसे खत्म हो गए तो उसने दुकानों से उधार राशन लेकर बांटा और जतिंदर सिंह उर्फ लाडी से भी करीब 2.44 लाख रुपये का गेहूं उधार लिया था। जिसमे से उसके पति ने करीब 80 हजार रुपये का गेहूं लाडी को लौटा भी दिया और करीब 1.64 लाख रुपये बकाया थे। इस रकम की अदायगी न होने के कारण जतिंदर सिंह उर्फ लाडी ने उसके पति का समाज में दुष्प्रचार करना शुरू कर दिया। और सोशल मीडिया पर उसके पति के ‌खिलाफ उल-जुलून बातें बनाकर वीडियो वायरल करने लगे। जिससे उसका पति बहुत परेशान रहने लगा। देर शाम पति द्वारा वायरल की गई विडिओ देखने के बाद उसकी ननद सिमरनजीत कौर ने उसे फोन करके बताया कि उसके पति मनजीत सिंह खालसा ने दरिया ब्यास से फेसबुक लाइव होकर जतिंदर सिंह उर्फ लाडी से परेशान होकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर रहा है। इस पर उसकी ननद ने तुरंत थाना ब्यास को सूचित किया।
पुराने पुल के पास उसे उसके पति का कुर्ता-पायजामा, वास्केट, पगड़ी और पटका आदि मिले। हरविंदर कौर ने बताया कि उसका पति करीब छह-सात दिन से कार लेकर घर से इसी परेशानी के चलते निकला हुआ था। उसे पूरा यकीन है कि उसके पति ने लाडी से तंग होकर खुदकुशी की है।
थाना ढिलवां के एसएचओ एसआई हरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों पर केस दर्ज कर लिया है।  गोताखोर दरिया ब्यास में शव ढूंढने में लगे हुए हैँ। लेकिन अभी तक शव नहीं मिल पाया है। 

No comments