पंजाब सरकार का ऐलान .....
- शनिवार और रविवार रहेगा पूरा लॉकडाऊन नहीं खुलेंगे बाजार
- घर से निकलने के लिए जारी करवाना होगा पास
खबरनामा इंडिया। पंजाब
पंजाब सरकार ने प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना के केसों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। और कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में शनिवार व रविवार दो दिन के लिए पूरी तरह से लॉकडाऊन रखने के आदेश भी दे दिए हैं।
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने खुद लाइव होकर जारी किए आदेश में कहा कि इन दो दिनों के अलावा सरकारी छुट्टी वाले दिन भी यह आदेश लागू रहेंगे।
इस दौरान स्वस्थय सेवाएं तथा जरूरी सामान की उपलब्धता के लिए ऑनलाईऩ पास जारी किए जाएंगे। और इस दौरान इंडस्ट्री सामान्य तौर पर चलेगी। उन्होंने यह भी बताया कोरोना टेस्ट के लिए पंजाब में 4 और परीक्षण प्रयोगशालाएं भी खोली जाएंगी।
कैप्टन ने कहा कि अधिक भीड़ को इकट्ठा होने से रोकने के लिए डीजीपी दिनकर गुप्ता को इन निर्देशों को सख्ती से लागू करने के लिए कहा गया है।










No comments