कपूरथला में दो नए कोरोना पॉजिटिव, एमएलए राणा गुरजीत सिंह के पीए को हुआ कोरोना
- राजीव गांधी एंक्लेव में पहुंचा कोरोना, एक महिला पौष्टिक फगवाड़ा के पुलिस विभाग से
खबरनामा इंडिया। कपूरथला
प्रदेश में कोरोना के बढ़ रहे मामलों के तहत कपूरथला में शुक्रवार को दो नए कोरोना संक्रमित केस पाए गए हैं। इस बात की पुष्टि करते हुए स्वास्थ्य विभाग के नोडल अफसर डॉ संदीप धवन ने बताया कि शुक्रवार को कुल 523 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिसमें से 521 नेगेटिव है तथा 2 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
उन्होंने यह भी बताया कि पॉजिटिव आए रिपोर्ट में एक 29 वर्षीय महिला फगवाड़ा से है जोकि पुलिस विभाग से है तथा वह पुराने पॉजिटिव पेशेंट के संपर्क में आई थी। वही दूसरा पॉजिटिव केस 36 वर्षीय युवक कपूरथला के राजीव गांधी एंक्लेव से है। जो कि क्षेत्र के एमएलए राणा गुरजीत सिंह का पीए है। दोनों मरीजों को क्रम से मेरिटोरियस स्कूल जालंधर में बने आइसोलेशन वार्ड में व आइसोलेशन वार्ड कपूरथला में शिफ्ट कर दिया गया है।











No comments