नशा विरोधी मंच की मुख्य प्राथमिकता नशामुक्त समाज . - हरजीत काका
- नशा विरोधी दिवस पर दूध की बोतले बाँट नशा छोड़ो दूध पियो का दिया संदेश
खबरनामा इंडिया। कपूरथला।
युवा नशे की ओर जा रहा है इसके लिए नशे के सप्लायर जिम्मेदार हैं लेकिन उनसे ज्यादा जिम्मेदार समाज के लोग भी हैं। युवाओं को उन्हें अपनी काबिलियत के हिसाब से आगे बढ़ने दें। हम लोग उन्हें ज्यादा टोकेंगे तो वह अपने लक्ष्य से भटक जाएंगे। इसके बाद वह नशे की ओर जाने लगते हैं। इसलिए जरूरी है कि हमें अपने बच्चों की काबिलियत सोच को समझना होगा। उन्हें पॉजिटिव तरीके से लेना होगा।इससे बच्चे कामयाब भी होंगे। नशे अपराध की ओर नहीं जाएंगे। यह बात नशा विरोधी मंच के जिला अधक्ष्य हरजीत सिंह काका ने कही। वह इस्लामिया मॉडल स्कूल में अंतर्राष्टीय नशा विरोधी दिवस पर नशा विरोधी मंच के चेयरमैन डॉ संदीप भोला के नेतृत्व में आयोजित सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर लोगो को दूध की बोतले बाँट कर नशा छोड़ो दूध पियो और पंजाब का नाम रोशन करो का संदेश दिया गया।आयोजित इस सेमिनार में हरजीत सिंह काका ने नशे पर बोलते हुए कहा कि शराब,स्मैक,ड्रग्स जैसे सभी माधक पदार्थों का सेवन केवल नशेड़ी व्यक्ति के लिए ही घातक नहीं होता बल्कि उसके पूरे परिवार की बर्बादी का कारण भी बनता है।नशा समाज में अकेला नहीं आता बल्कि अपने साथ झगड़ा,अपराध,चोरी,डकैती,छीना झपटी जैसे सभी सामाजिक दंगे फसाद लेकर आता है जिससे समाज की संरचना बिल्कुल विकृत हो जाती है।आज इस समस्या की समझ होना ही आम आदमी की सबसे बड़ी जागरूकता है इसके निवारण के लिए इस नशा मुक्ति मुहिम को पुलिस प्रशासन, जनसाधारण तथा सभी सरकारी गैर सरकारी संस्थाओं को निरंतर चलाने की जरूरत है। हरजीत सिंह काका ने कहा कि नशाखोरी एवं माधक पदार्थों की तस्करी पंजाब की मुख्य समस्या है। तस्कर दूसरे प्रदेशों से इस व्यापार को करते है और आम भोले भाले लोगों को सस्ते में नशीली चीजें सप्लाई करते हैं।इससे शुरुआत में आनंद देने वाला यह मीठा जहर उस आदमी की लत बन जाता है।
इस समस्या निवारण के लिए नशा विरोधी मंच समय समय पर कैंप लगाकर लोगो को इन बुराइयों के खिलाफ जागरूक कर रहा हैं जिसमें सफलताएं मिलनी शुरू हुई हैं। हरजीत सिंह काका ने विश्वास दिलवाया कि नशा मुक्ति की इस मुहिम को वे लोगों के सहयोग से जनआंदोलन का रूप देंगे। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा नशा मुक्त समाज नशा विरोधी मंच की मुख्य प्राथमिकता है। इस मौके पर मोहद यूनुस अंसारी, चरणजीत शर्मा, अशोक माहला, सविंदर सिंह बतारी, अनमोल गिल, जगजीत जग्गी, परमजीत पसरीचा आदि मौजूद रहे।










No comments