BIG BREAKING .... बादल परिवार पर छाए संकट के बादल, बेहबल कलां व फरीदकोट गोली कांड में बाप बेटा फंसते दिख रहे है।
- फरीदकोट की अदालत में जिला अटॉर्नी के माध्यम से सिट द्वारा दाखिल स्टेटमेंट में दोनों नामजद
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
फरीदकोट के बेहबल कलां में 2015 में हुए बेअदबी, कोटकपूरा काण्ड मामले में शुक्रवार को सनसनी खेज मोड़ आ गया है। और बादल बाप बेटा इस काण्ड में फंसते जा रहे है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पंजाब सरकार द्वारा गठित की गई SIT के एक आईजी रेंक के सदस्य ने जिला अटॉर्नी के माध्यम से माननीय फरीदकोट की अदालत में 26 जून को एक स्टेटमेंट दाखिल कर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व उनके बेटे पूर्व उप मुख्यमंत्री व शिअद के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को जाँच में आरोपी बताया है।
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
सूत्रों ने यह भी बताया है कि SIT के सदस्य आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह द्वारा जिला एवं सत्र न्यायालय फरीदकोट में दाखिल की गई स्टेटमेंट में एसआईटी की तरफ से आरोपी बनाते हुए दोनों का नाम जोड़ दिया गया है।
आईजी ने जाँच में आरोपिओ के रूप में दोनों का उल्लेख करते हुए SIT की तरफ से यह भी अदालत को बताया कि सूत्रों के आधार पर फरीदकोट के एक जज बादल के पारिवारिक सदस्य है। इसलिए इस अदालत में इनसे संबंधित कोई केस की सुनवाई न की जाये। इस बारे में फिलहाल कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।










No comments