हर वयक्ति एक मोमबत्ती जलाकर लदाख के शहीद सैनिको को नमन करे
- शुक्रवार को 2 मिनट का मौन रख शहीदों को बजरंगी देंगे श्रद्धांजलि
खबरनामा इंडिया। कपूरथला
लद्दाख जिले के गालवान घाटी में सोमवार को चीन द्वारा किए गए कायरतापूर्ण हमले में शहीद हुए भारतीय जवानों को शहीद भगत सिंह चौंक में बजरंग दल की टीम द्वारा कोविद 19 के नियम सोशल डिस्टेंस की पालना करते हुए शुक्रवार शाम 7 बजे दो मिनट का मौन रख और कैंडल जला कर श्रधांजलि दी जाएगी। यह बात कहते हुए बजरंग दल पंजाब प्रदेश के वरिष्ठ नेता नरेश पंडित, विहिप प्रदेश नेता संजीव बजाज, राजकुमार अरोड़ा,बावा पंडित,जीवन वालिया,आनंद यादव चंदन शर्मा ने सयुक्त रूप से सभी शहर निवासिओं से अपील करते हुए कहा कि देश के बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों को दो मिनट का मौन रख कर और एक कैंडल जला कर अपनी श्रधांजलि अर्पित करे। और इस आयोजन में पूरी तरह से सोशल डिस्टेंस का पालन भी करे। नरेश पंडित ने कहा कि देश की अखंडता की रक्षा करते हुए भारतीय सैनिकों ने सर्वोच्च बलिदान दिया है। देश के प्रत्येक नागरिक का फर्ज बनता है शहीद हुए सैनिकों के परिवारों का दुख की घड़ी में साथ दें।











No comments