गालवान घाटी पर शहीद हुए 20 जवानों को शत शत नमन - उमेश शारदा
बोले - भारत चीन सीमा पर जल्द ही भारतीय सेना बदला लेगी
खबरनामा इंडिया। कपूरथला
गालवान घाटी पर शहीद जवानों को शत शत नमन है और वह उन बहादुर जवानों को जिन्होंने अपनी अनमोल जि़ंदगी मातृभूमि के लिए अर्पित करदी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित
करते है। इस श्रद्धांजलि पूर्ण शब्दों को कहते हुए पंजाब भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य व पूर्व नगर सुधार टस्ट के चेयरमैन उमेश शारदा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पर उन्हें विश्वास है वह जल्द ही इन शहीदों का बदला चीन से लेंगे। उन्होंने भारतीय नागरिक को आग्रह किया कि सभी अपने कर्तव्य का निर्वहन करें और भारतीय सेना का उत्साह बढ़ायें।
शारदा ने कहा कि आज का भारत न तो 1962 का भारत है और न ही आज की दुनिया 1962 की दुनिया है। हालांकि यह भी एक कड़वी सच्चाई है कि इस बीच सिर्फ एक चीज नहीं बदली है और वो है चीन की नापाक हरकत। उमेश शारदा ने कहा कि चीन की नापाक मंशा पर भारत ने साफ कर दिया है कि इस बार करारा जवाब दिया जाएगा और यह समय की मांग और हालत के अनुसार जरूरी भी है।
कोरोना वायरस को दुनियाभर में फैलाने के लिए जिम्मेदार चीन वैश्विक स्तर पर विलेन बन चुका है। अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया सहित तमाम यूरोपीय देश चीन की भूमिका को लेकर क्षुब्ध है और कार्रवाई चाहते हैं। चीन अपनी विश्वसनियता, अंतर्राष्ट्रीयता मान्यता और व्यापारिक दृष्टि से अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। अब सही वक्त आ गया है जब चीन को सबक सिखाया जाएगा। चीन को यह बताने का वक्त तो आ ही गया है कि यह 1962 का भारत नहीं है। इस बार सीमा पर भारतीय सेना चीनी सेना के दांत तो खट्टे करेगी ही और साथ ही समुद्र से लेकर आकाश तक चीन को करारा जवाब दिया जाएगा।
भारत अपनी एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने के लिए चीनी कंपनियों को बाहर का रास्ता भी दिखा सकती है। वर्तमान माहौल में अमेरिका समेत दुनिया का हर देश भारत का साथ है। उमेश शारदा ने कहा कि देश में काग्रेस ने 60 वर्ष राज किया और इस समय के दौरान अक्साई चिन 1962 में चीन ने कब्जा किया,काराकोरम पास 1963 में चीन ने कब्जा किया,तीया पंगनक 2008 में चीन ने कब्जा किया,चाबजी घाटी 2008 में चीन ने कब्जा किया,डूम चेली 2009 में चीन ने कब्जा किया,डेमजोक 2012 में चीन ने कब्जा किया,राकी नूला 2013 में चीन ने कब्जा किया और डोकलाम 2017 में चीन विफल,लिपुलेख 2020 में, चीन विफल,पैंगांग तसो 2020 में चीन विफल,गैलवान घाटी 2020 में चीन विफल रहा है।











No comments