आज भी कपूरथला में एक कोरोना पोसिटिव, कुल संख्या 51
- कुछ दिन पहले महाराष्ट्र से आया था चकोकि निवासी
खबरनामा इंडिया। कपूरथला
प्रदेश में कोरोना संक्रमित केसों की बढ़ रही तादाद के चलते कपूरथला में वीरवार को भी एक केस का इजाफा हुआ है। और अब जिले के कोरोना पोसिटिव केसो की संख्या 51 हो गई है। इस बात की पुष्टि करते हुए
स्वास्थ्य विभाग के आईडीएसपी इंचार्ज डॉ राजीव भगत ने बताया कि वीरवार को
374 टेस्ट की रिपोर्ट आई है जिसमें 372 नेगेटिव है और सिर्फ दो मरीज की
रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिनमे से एक जालंधर निवासी है लेकिन इसका सेम्पले सीएचसी कला संघिया में लिया गया था। और दूसरा केस गांव चकोकि का है। जिसका सेम्पले भुलत्थ अस्पताल में लिया गया था।
उन्होंने यह भी बताया कि उक्त 35 वर्षीय मरीज वासी गांव चकोकि कुछ दिन पहले ही महराष्ट्र से कपूरथला आया था।
उन्होंने यह भी बताया कि उक्त 35 वर्षीय मरीज वासी गांव चकोकि कुछ दिन पहले ही महराष्ट्र से कपूरथला आया था।
डॉ राजीव भगत ने बताया कि
पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए जाने के क्रम में 18 जून को जिले में 319 लोगो के सैंपल लेकर लेबोरेटरी में जांच के लिए भेजे गए
हैं।











No comments