ब्रेकिंग न्यूज़

खबरनामा इंडि‍या की खबर के बाद सक्रिय हुआ प्रशासन, नाममात्र सफाई की

- कपूरथला की आफ‍िसर कालोनी के आसपास कुछ क्षेत्र से जंगली घास की कटाई कर दी गई, और कुछ जगह पर घास को जलाया भी गया 
- च‍िल्‍ड्रन पार्क और सरकारी कालेज की पार्क‍िंग के आसपास अभी भी हालात ज्‍यों के त्‍यों हैं।
 खबरनामा इंडिया (संजीव भल्ला), कपूरथला 
खबरनामा इंडिया की खबर  के बाद की स्थिति 
खबरनामा इंडिया की खबर से पहले की स्थिति 

ऑफिसर कॉलोनी के नजदीक जंगली बूटी से जनता को हो रही समस्या को लेकर खबरनामा इंडिया की खबर के बाद प्रशासन क्षेत्र की सफाई के लिए सक्रिय तो हुआ है लेकिन सिर्फ नाममात्र ही सफाई हो पाई है। कालोनी के आसपास कुछ सड़कों से जंगली घास की कटाई कर दी गई, और कुछ जगह पर घास को जलाया भी गया है लेकिन च‍िल्‍ड्रन पार्क और सरकारी कालेज की पार्क‍िंग के आसपास अभी भी हालात अभी भी ज्‍यों के त्‍यों ही हैं। वहीँ बीएसएनएल एक्‍सचेंज के आसपास, बचत भवन के साथ, स्‍कूल के आसपास, पार्कों के अंदर जंगली घास की अभी भी भरमार है। पार्कों के अंदर तो इतनी घास है क‍ि वहां घुसना भी मुश्‍क‍िल हैं पर फ‍िर भी एकांत में फोन पर बातें करने वालों को सुबह-शाम इस जगह का फायदा उठाते देखा जा सकता है। क‍िसी समय में शहर की शान रहा यह क्षेत्र आज बेरुखी की म‍िसाल बन चुका है।
चिल्ड्रन पार्क के हालात अभी भी जो के त्यों
खबरनामा इंडि‍या की टीम ने क्षेत्र का दौरा क‍िया तो पाया क‍ि आफ‍िसर कालोनी की ओर जाने वाली सड़क, खासकर जो एसडीएम की र‍िहायश के आसपास पड़ती है उस जगह से जंगली घास को काट द‍िया गया है और अब सड़क काफी खुली द‍िखाई देती है।
शहर निवासियों ने प्रशासन‍िक अध‍िकारि‍यों और व‍िधायक राणा गुरजीत स‍िंह से मांग की है क‍ि इस पूरे क्षेत्र से जंगली घास को कटवाया जाए तांक‍ि लोग बेखौफ क्षेत्र में पैदल चल सकें। 
इस संबंध में कपूरथला निगम के ईओ आदर्श कुमार ने बताया कि जनता की इस समस्या को जल्द ही हल कर दिया जायगा।

No comments