ब्रेकिंग न्यूज़

बाबा रामदेव को सरकार का झटका, कोरोना की दवाई के प्रचार पर लगाई रोक

- बाबा रानमदेव की कोरोना की दवा कोरोनिल के प्रचार पर मंत्रालय की रोक 
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। नई दिल्ली 
योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्‍ण द्वारा अपने पतंजलि आयुर्वेद की ओर से मंगलवार को कोरोना वायरस की दवा बनाने का दावा करने के बाद सरकार के आयुष मंत्रालय ने बाबा को झटका देते हुए इस दवाई के प्रचार पर रोक लग दी है।
विश्व में जहाँ कोरोना के कहर के चलते देश-विदेश में कोरोना वायरस दवा और वैक्‍सीन विकसित करने के लिए जद्दोजहद चल रही है। इसी बीच मंगलवार को - की घोषणा भी कर दी है। लेकिन अब आयुष मंत्रालय ने पतंजलि आयुर्वेद से इस दवा के संबंध में संज्ञान लेते हुए पूरी जानकारी मांगी है। आयुष मंत्रालय ने कहा है कि उसे इस दवा के संबंध में तथ्‍यों के दावे और वैज्ञानिक शोध के संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
- कोरोनिल के विज्ञापन पर रोक
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दवा की घोषणा के साथ ही आयुष मंत्रालय ने पतंजलि आयुर्वेद की ओर से दवा के दावों का विज्ञापन और प्रचार बंद करने को कहा है। आयुष मंत्रालय ने कहा है कि यह रोक तब त‍क रहेगी जब तक कि इस मुद्दे की विधिवत जांच नहीं हो जाती।
मंत्रालय ने कोविड -19 के उपचार के लिए दावा की जा रही आयुर्वेदिक दवाओं के लाइसेंस और उत्पाद संबंधित अनुमति की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए उत्तराखंड सरकार के संबंधित राज्य लाइसेंसिंग प्राधिकरण से अनुरोध किया है।
मंत्रालय की ओर से पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड को कोविड - 19 का इलाज करने में सक्षम होने का दावा की जा रही दवा के नाम और संरचना की जल्द से जल्द जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।
और उस जगह और अस्‍पताल के बारे में भी जानकारी देने को भी कहा गया है। जहां शोध और अध्ययन किया गया। साथ ही प्रोटोकॉल, सैंपल साइज, इंस्टीट्यूशनल एथिक्स कमेटी क्लीयरेंस, सीटीआरआई रजिस्ट्रेशन और रिजल्ट ऑफ स्टडीज की भी जानकारी मांगी गई है।

No comments