ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला की एसबीआई ब्रांच की महिला कर्मचारी के पॉजिटिव आने के बाद दोपहर बाद ब्रांच को किया सील

- महिला पॉजिटिव आने के बाद भी सुबह से कार्य चलता रहा
- स्वास्थ्य विभाग ने 30 बैंक कर्मियों के टेस्ट लेने के बाद होम क्वारंटाइन होने के आदेश दिए
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
कोरोना महामारी के चलते कपूरथला के माल रोड स्थित एसबीआई ब्रांच में कार्यरत एक महिला कर्मचारी के कोरोना पोस्टिंग होने के बाद भी बुधवार को बैंक में कार्य जारी रहा लेकिन दोपहर बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा सख्ती से आदेश देकर ब्रांच को सील करवाया गया। वही इस बात की पुष्टि करते हुए स्वास्थ्य विभाग के आईडीएसपी इंचार्ज डॉ राजीव भगत ने बताया कि संबंधित ब्रांच के 30 कर्मियों के कोरोना टेस्ट सैंपल लेकर उन्हें होम क्वारंटाइन होने के आदेश दे दिए गए हैं।
 बताने योग है कि कपूरथला की माल रोड स्थित एसबीआई ब्रांच में गत दिवस एक महिला कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। जोकि जालंधर की निवासी है। उक्त महिला के पॉजिटिव आने के बाद भी बुधवार सुबह ब्रांच में निरंतर कार्य चलता रहा जिसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती से आदेश देकर ब्रांच को सील करवाया। वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग ने ब्रांच मैं कार्य करने वाले 30 कर्मचारियों के टेस्ट सैंपल भी लिए और सभी को होम क्वारंटाइन होने के आदेश दिए हैं। बुधवार को बैंक में निरंतर कार्य को देखते हुए बुद्धिजीवियों की मांग है कि बैंक अधिकारियों द्वारा ऐसी गतिविधि कर कोविड19 के नियमों की अवहेलना की गई है और अवेहलना के कारण उन पर कार्रवाई भी बनती है।
 

No comments