डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर मंत्री सोमप्रकाश ने दी श्रद्धांजलि
- डॉ. मुखर्जी ने देश की एकजुटता के लिए अपना जीवन लगा दिया - केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। फगवाड़ा, कपूरथला
“मां भारती के महान सपूत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी पुण्यतिथि पर शत-शत नमन.” यह पंक्तियां मंत्री सोमप्रकाश ने अपने एक ट्वीट में लिखी है। होशियारपुर से सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश कैंथ,समाज सेविका अनीता सोमप्रकाश,पूर्व मेयर अरुण खोसला व भाजपा मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा द्वारा मंगलवार को जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
मंत्री सोमप्रकाश ने मुखर्जी के कामों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भारत की अखंडता के साथ कभी समझौता नहीं किया और देश के लिए अपना जीवन लगा दिया. ट्वीट्स की एक श्रृंखला में सोमप्रकाश ने कहा, “भारत की एकता और अखंडता के अप्रतिम नायक डॉ. मुखर्जी ने न केवल स्वतंत्रता से पहले देश के लिए संघर्ष किया, बल्कि स्वतंत्रता के बाद भी देश की एकजुटता के लिए अपना जीवन लगा दिया. बंगाल और जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए उनका तप और संघर्ष प्रशंसनीय है।
सोमप्रकाश ने कहा कि जो भारतीय जनसंघ के संस्थापक रहें, जो हमारे प्रेरणा सूत्र रहें, उनकी पुण्यतिथि के दिन हम इसे बलिदान दिवस के रूप में मानते हैं। हम सब जानते हैं कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का जीवन और बलिदान देश के लिए और देश की तस्वीर को एकजुट रखने के लिए उन्होंने अपना बलिदान दिया।











No comments