पंजाब सरकार के बाद अब डीसी कपूरथला ने भी जिले में रेस्टोरेंट में फूड सर्व पर जारी किए यह आदेश
- बाहर खाना खाने के शौकीनों के लिए राहत की बात
- बार पूरी तरह बंद ही रहेंगे, लेकिन आबकारी नीति के तहत शराब सर्व की जा सकेगी
खबरनामा इंडिया। कपूरथला पंजाब
पंजाब सरकार की तरफ से मंगलवार सुबह प्रदेश में होटल्स और रेस्टोरेंट के लिए जारी आदेशों के अब डीसी कपूरथला ने भी जिले के रेस्टोरेंट और होटल्स में फ़ूड सर्व करने के आदेश जारी कर दिए है। लेकिन सिर्फ 50 प्रतिशत केपेसिटी के साथ ही बैठने की मंजूरी होगी।
आदेश के अनुसार अब लोग रात 8 बजे तक रेस्टोरेंट में बैठकर खाना खा सकते हैं मगर रेस्टोरेंट में सिर्फ 50 प्रतिशत या 50 लोग जो भी कम हो, ही बैठ सकेंगे। वहीँ यह भी आदेश दिए है कि होटल और रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए आने वालो और स्टाफ पूरी तरह से कोविद 19 के नियमो की पालना भी की जाये।
इसके अलावा जिले में बार पूरी तरह बंद ही रहेंगे। लेकिन किसी फंक्शन में आबकारी नीति के तहत शराब सर्व की जा सकेगी। इस संबंध में डीसी कपूरथला की तरफ से कुछ विशेष निद्रेश जारी किए गए हैं। जो इस प्रकार हैंः-










No comments