ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 5 करोड़ की एक किलो हेरोइन सहित चार आरोपी काबू

- अमृतसर वासी मुख्य आरोपी आदित्य पर पहले भी लूट और झगड़ो के 9 मामले है दर्
- चारो आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में और भी खुलासे होने के आसार - डीएसपी 
- आरोपिओ से बरामद हेरोइन की कीमत अंतर्राष्टरीत मार्किट में लगभग 5 करोड़ रुपए- डीएसपी 
 खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला, पंजाब 

कपूरथला पुलिस के थाना कोतवाली की टीम ने मंगलवार को गांव निजामपुर में नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिसाइयर गाड़ी में सवार 4 युवको से 1 किलो हेरोइन बरामद की है। जिसकी कीमत अंतर्राष्टरीत मार्किट में लगभग 5 करोड़ रुपए बनती है। इस बात की पुष्टि डीएसपी सब डिवीजन सुरिंदर सिंह ने करते हुए बताया कि काबू किये गए चार आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड भी हासिल कर लिया है। और उन्हें उम्मीद है कि आरोपिओ से पूछताछ दौरान कई अहम खुलासे भी हो सकते है।
डीएसपी सुरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा काबू किये गए चारों युवकों में से मुख्य आरोपी अमृतसर का रहने वाला है।  जिस पर अमृतसर में लूट व झगड़ो के 9 मामले दर्ज है। जबकि तीन युवक लुधियाना शहर के रहने वाले है। प्राथमिक पूछताछ में यह भी मालूम हुआ है कि इन आरोपिओ का संबंध गोपी गैंगस्टर से भी है। युवकों के खिलाफ थाना कोतवाली में एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
डीएसपी सुरिंदर सिंह मिडिया को जानकारी देते हए
मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली के अधीन पड़ने वाली बादशाहपुर चौकी के सब-इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह ने नशा तस्करों को पकड़ने के लिए एसएसपी के दिशा निर्देश पर तथा सबडिवीजन डीएसपी सुरिंदर सिंह की देखरेख में उन्होंने गांव निजामपुर मोड़ पर पुलिस पार्टी सहित नाकाबंदी कर रखी थी। कुछ देर बाद सामने से एक तेज रफ्तार स्फिवट डिजायर गाड़ी जिसका नंबर पीबी 42डी-0842 मोड़ मुड़ते समय वृक्ष के साथ टकरा गई। वृक्ष से गाड़ी टकराने के बाद उसमें से चार सवार युवक पुलिस पार्टी के देखकर भागने लगे तो पुलिस कर्मियों ने उनका पीछा कर उनकों पकड़ लिया। तलाशी लेने पर चारों युवकों से अदित्य कपूर उर्फ मक्खन अमृतसर से 350 ग्राम, मनप्रीत सिंह उर्फ मोनू लुधियाना से 350 ग्राम, राजवीर गिल व जपनीत सिंह से दोनों से 300 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। बरामद की गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्किट में 5 करोड़ रुपए बताई जा रही है। फिल्हाल चारों युवकों को माननीय अदालत में पेश कर उनका 3 दिन का  रिमांड हासिल कर लिया गया है। पुलिस अब इस जांच में जुट गई है कि इतनी भारी मात्रा में हेरोइन की खेप किस नशा तस्कर ने मंगवाई होगी। नशा तस्करों के साथ इन युवकों का क्या कनेक्शन है इस पर भी गंभीर जांच की जा रही है।
- तस्करो पर भरी हो रही है पुलिस
बता दे कि कपूरथला में हेरोइन क्नैकशन तोड़ने के लिए जिला पुलिस की टीम पूरी निष्ठां से डयूटी निभाते हुए अप्राधिओं पर शिकंजा किसने में कामयाब हो रही है। जिसके चलते अब नशा तस्करों की चेन टूटनी शुरू हो गई है। जिसका प्रमाण कुछ निष्ठावान अफसरों की देखरेख में लगी टीमों द्वारा मई माह में कोतवाली पुलिस द्वारा सुभानपुर रोड पर स्थित गांव निजामपुर मोड़ पर नाकाबंदी के दौरान 1 किलों नशीला पाउडर के साथ युवक को गाड़ी सहित दबोचा जाना था। और अब फिर उसी जगह से  कोतवाली पुलिस के अधीन पड़ने वाली बादशाहपुर चौकी में तैनात सब इंस्पेक्टर ने पुलिस पार्टी के साथ निजामपुर मोड़ पर नाकाबंदी के दौरान कार सवार चार युवकों से 1 किलों हेरोइन बरामद की है।
 

No comments