नाराज पत्नी को मनाने ससुराल गया पति, पत्नी नहीं मानी तो घर लौट कर फंदा लगा लिया
- नानक नगर कॉलोनी के कुलजीत सिंह उर्फ सोनू ने उठाया यह खौफनाक कदम
- 2 साल में 4 बार झगड़ा करके मायके गई थी बहू, पुलिस ने पत्नी, साले व साली पर किया केस दर्ज
खबरनामा इंडिया। (रवि शर्मा), बटाला, पंजाब
बटाला के गुरु नानक नगर कॉलोनी में
एक युवक ने रविवार तड़के पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक कुलजीत
सिंह उर्फ सोनू के परिजनों ने उसकी मौत के लिए उसकी पत्नी और मायके
वालों को जिम्मेदार ठहराया है। इस मामले में थाना सिविल लाइन की पुलिस ने
फ़िलहाल परजनो के बयानों पर मृतक की पत्नी, साला और साली के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में
मामला दर्ज कर लिया है।
मृतक कुलजीत सिंह (33 वर्ष) के पिता संतोख सिंह ने बताया कि उसकी बहू आए दिन उसके बेटे के साथ झगड़ा करती थी। 2 साल में 4 बार अपने मायके चली गई थी। कुलजीत सिंह हर बार उसे मायके से मना कर ले आता था। लेकिन वह फिर कुछ दिनों बाद झगड़ा करके चली जाती थी। कई बार दोनों को समझाया भी। हाल ही में कुछ दिन पहले कुलजीत सिंह की पत्नी फिर से झगड़ा करके अपने मायके चली गई। कुलजीत सिंह उसे मनाने के लिए गया था। लेकिन वह इस बार नहीं मानी और घर वापस नहीं आई।

कुलजीत सिंह ने एक-दो दिन पहले ही अपनी मां को
बताया था कि उसका साला और साली उसको धमकियां दे रहे हैं। माँ ने अपने बेटे कुलजीत को
शांत रहने के लिए कहा था। पिता संतोख सिंह ने यह भी बताया कि रविवार को वह सुबह साढ़े
4 बजे के लगभग चाय बनाने के लिए उठा और अपने बेटे के लिए चाय लेकर उसके कमरे
में गया। लेकिन उसका बेटा बेड पर नहीं था। और उसका बेटा पंखे के साथ लटक रहा था।
सूचना मिलने पर थाना सिविल लाइन की पुलिस मौके पर पहुंच जाँच शुरू क्र दी। मृतक के पिता संतोख सिंह ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उसके बेटे की मौत के जिम्मेदार लोगों पर सख्त कारवाही की जाये। थाना सिविल लाइन के एसएचओ इंस्पेक्टर मुख्तयार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक कुलजीत सिंह के पिता संतोख सिंह के बयान पर मृतक की पत्नी सर्बजीत कौर, साला कश्मीर सिंह और साली राजविंदर कौर निवासी गांव चविंडा देवी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

No comments