ब्रेकिंग न्यूज़

- कोरोना से बचाव के लिए पंजाब में मिशन फ़तह का आगाज़

- सीएम ने दिया स्लोगन -- सावधानियों से कोरोना को हराएंगे, पंजाब को फतह करायंगे
- कोवा ऐप से चुने जाएंगे कोरोना वॉरियर्स 
- डीसी ने 26 जागरूकता वाहनों की दी हरी झंडी
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला, पंजाब 
पंजाब में कोरोना संक्रमित के बढ़ रहे केसों की रफ्तार को देखते हुए प्रदेश की जनता को कोविड नियमों की पालना करने के लिए पंजाब सरकार ने मिशन फतह का आगाज किया है। जिसके दूसरे चरण में रविवार को सभी जिलों के अधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्रों में जागरूकता वाहनों को हरी झंडी देकर रवाना किया। इस कार्यक्रम में कोरोना से बचाव के नियमों को पालन करने के लिए घर घर जाकर जागरूक किया जाएगा। इस बात की जानकारी डीसी कपूरथला दीप्ति उप्पल ने मिशन फतह के तहत 26 वाहनों को हरी झंडी देने के समय दी है। इस कार्यक्रम में पंजाब सरकार की तरफ से स्लोगन "सावधानियों से कोरोना को हराएंगे, पंजाब को फतह करायंगे" जारी किया है।
डीसी दीप्ति उप्पल ने बताया कि मिशन फतेह कागाज वैसे तो 1 जून को हुआ था। जिस के पहले चरण में मिशन फतेह से संबंधित गाना रिलीज किया गया और होल्डिंग राज रेडियो टीवी के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। अब दूसरे चरण में जनता को कोवीड नियमों के प्रति जादू करने के लिए घर-घर तक पहुंच बनाकर जनता को जागरूक किया जाएगा।
इसके साथ ही पंजाब सरकार की तरफ से कोवा ऐप भी लांच की गई है। जिसमें हर नागरिक द्वारा लॉगइन के बाद रोजाना नियमों की पालना के अनुसार रैंकिंग की जाएगी और रैंकिंग के आधार पर करोना वारियर्स का चयन कर उन्हें सीएम पंजाब द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
डीसी कपूरथला दीप्ति उप्पल ने बताया कि सीएम पंजाब का जनता को यह संदेश है कि करोना को हराने के लिए सिर्फ और सिर्फ एहतियात को अपने जीवन का हिस्सा बनाना है। तभी कोरोना को हराया जा सकता है। पंजाब में मिशन फतह में जनता का अहम रोल है। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही हम मिशन फतह के तहत इस महामारी पर फतह हासिल करेंगे।

No comments