रक्त दान करने वाले समाज के आदर्श हैं उनसे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए - नरेश पंडित
- विश्व रक्तदान दिवस पर बजरंग दल कार्यकर्ताओ ने किया रक्तदान
खबरनामा इंडिया। कपूरथला
रक्त दान करने वाले समाज के आदर्श हैं और उनसे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए यह शब्द बजरंग दल के वरिष्ठ नेता नरेश पंडित ने विश्व रक्त दान दिवस पर सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक परिसर में बजरंगिओ द्वारा खून दान करने के मोके पर कहे है। उन्होंने कहा कि रक्तदान समाज सेवा के सभी कार्यो में उत्तम है। दरअसल यह एक ऐसा दान है। जिससे जिंदगी और मौत की बीच जूझ रहे व्यक्ति की रक्त दान कर जान बचाई जा सकती है।
उन्होंने यह भी बताया कि अब तो वैसे भी पूरा विश्व कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रहा है। ऐसे हालात में रक्तदान का महत्व और भी बढ़ जाता है। कोरोना संकट में पीड़ित को रक्त की आवश्यकता भी रहती है। इसी को देखते हुए बजरंग दल के कार्यकर्त्ता रक्तदान दिवस पर खून देने का फैसला किया।
यह भी कहा गया है की रक्तदान जीवनदान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिदगियों को बचाता है। इसका अहसास हमें तब होता है। जब हमारा कोई अपना खून के लिए जिदगी और मौत के बीच जूझता है। उस वक्त हम नींद से जागते हैं और उसे बचाने के लिए खून के इंतजाम की जद्दोजहद करते हैं। वहीं बजरंग दल से जुड़े अनेक कार्यकर्ता रक्तदान की मुहिम चला रहे हैं और दिन हो या रात किसी को भी जरुरत पड़ने पर रक्तदान कर अपने लहू से जरूरतमंदों की जिंदगी सींच रहे हैं। इन्होंने न सिर्फ जिदादिली की मिसाल कायम की है बल्कि खून की नदियां बहाने वालों को भी यह संदेश देने की कोशिश की है कि लहू के एक कतरे की कीमत क्या होती है। इसी क्रम में रविवार को सिविल अस्पताल में बजरंग दल कार्यकर्ताओ की और से रक्तदान किया।बजरंग दल पंजाब प्रदेश के पूर्व अधक्ष्य नरेश पंडित, विहिप प्रदेश नेता संजीव बजाज, विहिप नेता राज कुमार अरोड़ा, बजरंग दल प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य संजय शर्मा,बजरंग दल के पूर्व ज़िला मंत्री राजू सूद,पूर्व ज़िला अधक्ष्य जीवन वालिया ने कहा कि रक्तदान जीवन का आधार है।
निस्वार्थ भाव से किए गए इस दान से बड़ा कोई दान नहीं है।उन्होंने कहा कि आज के जमाने में खून चूसने वाले तो बहुत हैं। लेकिन खून दान करने वाले बहुत कम है। सभी को रक्तदान करना चाहिए। उन्होने कहा कि बल्ड बैंकों को ओर मज़बूत करके लाखों जिंदगीयों को बचाया जा सकता है।
नरेश पंडित ने कहा की एक व्यक्ति के रक्तदान से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान के इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के मकसद से प्रत्येक वर्ष 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर आनंद यादव, लाल चंद, अमित ग्रोवर आदि कार्यकर्ताओ ने रक्तदान किया।










No comments