ब्रेकिंग न्यूज़

विश्ब योग दिवस पर विशेष ........ नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से पूरा विश्व योग के प्रति जागरूक हुआ - नरेश पंडित

- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोबिंद गौधाम गौशाला में हुआ योगा
- भारत ने सदैव दुनिया को राह दिखाई . हरमिंदर अरोड़ा
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
 वर्तमान में कोरोना संकट वैश्विक महामारी का रूप लेकर हम सभी को भयाक्रांत कर रहा है।यह सर्वविदित है कि कोई भी संक्रामक विषाणु उस शरीर को बहुत ज्यादा प्रभावित करते हैं,जो शारीरिक व्याधियों से ग्रसित होते हैं।यही व्याधियां शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को हानि पहुंचाती हैं।हालांकि सनातन काल से यह सर्वसिद्ध है कि व्यवस्थित योग क्रिया के माध्यम से शरीर को पुष्ट किया जा सकता है।इसमें आहार भी बहुत हद तक इस प्रक्रिया में सहायक होता है।हम योग और उचित आहार के माध्यम से भी कोरोना पर विजय प्राप्त कर सकते हैं।भारत के बारे में विश्व के अनेक देश यह स्वीकार करने लगे हैं कि भारत के व्यक्तियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत अच्छी है।इसके पीछे का एक मात्र कारण योग और भारतीय खानपान ही है।वर्तमान में विश्व में जितनी भी ज्ञान और विज्ञान की बातें की जाती हैं,वह भारत में युगों पूर्व की जा चुकी हैं।इससे कहा जा सकता है कि भारत में ज्ञान और विज्ञान की पराकाष्ठा थी,लेकिन यह हमारा दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि हम विदेशी चमक के मोहजाल में फंसकर अपने ज्ञान को संरक्षित नहीं कर सके।जिसके कारण हम स्वयं ही यह भुला बैठे कि हम क्या थे।
भारत की भूमि से विश्व को एक परिवार मानने का संदेश प्रवाहित होता रहा है,आज भी हो रहा है।यह सत्य है कि विश्व को शांति के मार्ग पर ले जाने का ज्ञान और दर्शन भारत के पास है।योग विधा एक ऐसी शक्ति है,जिसके माध्यम से दुनिया को स्वस्थ और मजबूती प्रदान की जा सकती है।उक्त बाते अतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गोबिंद गौधाम गौशाला कमेटी एवं बजरंग दल की ओर से आयोजित योग शिविर में इंदरजीत कौर एवं हरमिंदर अरोड़ा ने कही।कार्यक्रम का शुभारंभ बजरंग दल पंजाब प्रदेश के वरिष्ठ नेता नरेश पंडित ने किया।इस दौरान ताड़ासन,वृक्षासन,पादस्त आसन त्रिलोकणासन,भस्त्रिका, अनुलोम विलो,कपाल भारती आदि योग कराये गये।नरेश पंडित ने कहा कि भारत में ही नहीं संपूर्ण विश्व में योग किया जा रहा है। योग व जिम से संपूर्ण स्वस्थ व तनावपूर्ण मुक्त जीवन यापन किया जा सकता है।कहा की योग स्वय के माध्यम से स्वय तक पहुंचने की क्रिया है आज के इस भागदौड़ भरी जिन्दगी में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए योग करना अत्यन्त आवश्यक है।आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से पूरा विश्व योग के प्रति जागरूक हुआ है। 
भारत वर्ष ने सदैव विश्व गुरु बनकर दुनिया को राह दिखाई है।इंदरजीत कौर एवं हरमिंदर अरोड़ा ने कहा कि यह हमारे देश की उपलब्धि है,जो आज पूरा विश्व योग दिवस मना रहा है।यह हमारे भारत देश का विश्व गुरु की दिशा में सहरानीय कदम है।जिसे पूरे विश्व ने मोदी जी के प्रस्ताव के बाद 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मनाने की स्वीकृति दी और आज पूरा देश योग दिवस में भाग ले रहा है।कहा कि आज पूरे देश मे अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा हैं। योग से शरीर स्वास्थ रहता है हमारा मस्तिष्क स्वास्थ्य रहता है।योग सबके लिए जरूरी है योग हमारे पुराने संस्कृति है जिसे सबको मिलके आगे बढ़ाना है। कहा कि योग जीवन का अभिन्न हिस्सा है। जिससे रोगों से मुक्ति मिलती है। इस अवसर पर सुभाष मकरंदी, नारायण दास, जोगिन्दर तलवाड़, राजू सूद, संजीव बजाज, जीवन वालिआ, संदीप वालिआ, प्रदीप आहूजा आदि उपस्थित थे।

No comments